26 साल की Sophia Leone की ये पांच अनसुनी बातें, सिर्फ इतनी सी उम्र में ही अडल्ट फिल्मों में की थी एंट्री

Sophia Leone

Sophia Leone Death: एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन की अचानक मौत ने लोगों को सदमे में डाल दिया है। सोफिया लियोन की उम्र मात्र 26 साल थी और इतनी सी उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें, 1 मार्च को सोफिया अपने घर में बेहोश पाई गई थीं और अब उनके निधन की खबर सामने आ रही है।

यह खबर तब सामने आई जब सोफिया के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने शनिवार को GoFundMe पर उनके अंतिम संस्कार के लिए पैसों की मांग की। उन्होंने खुलासा किया कि "उनकी मां और परिवार की ओर से, भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर शेयर करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को सदमे में छोड़ दिया है।"

उन्होंने कहा, "सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च, 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।" वेबसाइट ने सोफिया को "एक प्यारी बेटी, बहन, पोती, भतीजी और दोस्त" के रूप में बताया। उनके पिता ने यह भी शेयर किया कि एक्ट्रेस को जानवरों और "विशेष रूप से अपने 3 पालतू जानवरों" से बहुत प्यार था। बयान में आगे कहा गया, "उन्हें ट्रैवल करने में मजा आता था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को मुस्कुराने की वजह देती थीं।"

सोफिया के लिए शोक मनाने और न्याय मांगने के अलावा, परिवार को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए वे तैयार नहीं थे। आपको बता दें, सोफिया से पहले तीन और अडल्ट एक्ट्रेस की अचानक मौत हो चुकी है। काग्नी लिन कार्टर, जेसी जेन और थैना फील्ड्स के बाद सोफिया की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

सोफिया लियोन कौन है?

  • सोफिया लियोन का जन्म 10 जून 1997 को मियामी, अमेरिका में हुआ था।
  • सोफिया लियोन ने कथित तौर पर 18 साल की उम्र में अडल्ट एंटरटेनमें इंडस्ट्री में कदम रखा था।
  • कहा जाता है कि सोफिया की कुल संपत्ति 1 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन आठ करोड़ रुपए थी।
  • वह 101 मॉडलिंग नामक मॉडलिंग एजेंसी से जुड़ी थीं, जिन्होंने सोफिया की मौत की खबर की पुष्टि की है। मॉडलिंग एजेंसी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "हमारी प्यारी सोफिया लियोन के असामयिक और दुखद निधन से हमारा दिल टूट गया है। एक खूबसूरत आत्मा जिसने हममें से कई लोगों को छुआ। RIP हम आपसे बहुत प्यार करते थे। उनके परिवार के लिए एक GoFundMe शुरू किया गया है।"
  • सोफिया के सौतेले पिता ने यह भी खुलासा किया कि "उन्हें सभी जानवरों से गहरा प्यार था"। उनके पास खुद भी 3 पालतू जानवर थे।

सोफिया की मौत का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है और स्थानीय पुलिस इसका पता लगाने के लिए अभी भी मामले की जांच कर रही है। सोफिया की मॉडलिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि उनकी मौत आत्महत्या से नहीं हुई और उनकी मृत्यु की जांच "हत्या" के रूप में की जा रही है।

Read more about: sophia leone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X