26 साल की टॉप ए़ल्डट हीरोइन सोफिया लियोनी ने किया सुसाइड, इस हालत में मिली बॉडी

Sophia Leone Death: एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हसीना की मौत सुसाइड के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले वे अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थीं। 26 साल की इस अभिनेत्री के परिवार ने जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला। अभिनेत्री के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने इस बात की पुष्टि की है। अभिनेत्री का निधन कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच चल रही है।
26 साल की सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने GoFundMe पर जारी स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि की है, जहां मेमोरियल फंड जुटाया जाएगा। सोफिया के पिता ने बताया कि उनका परिवार एक्ट्रेस के निधन से सदमे में है। पिता ने कहा, "उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को अंदर से झकझोर दिया है।"
सोफिया लियोनी के पिता का कहना है कि 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। बकौल पिता, "सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उसे घूमने का शौक था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखने के तरीके ढूंढती थी।"
सोफिया लियोनी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है। आखिर कम उम्र में महिलाओं की संदिग्ध मौत क्यों हो रही है। पिछले तीन महीने में यह तीसरा मामला है, जब किसी एडल्ट स्टार ने दुनिया को अलविदा कहा हो।


Click it and Unblock the Notifications