सीग्रेड की सेक्स फिल्म 'मिस लवली' अब यूएस में होगी रिलीज
यह सीएटल में (6 जून), न्यूयॉर्क में (20 जून), सेन जॉस, कैलीफोर्निया में (20 जून), लॉस एंजेलिस (20 जून), शिकागो में (27 जून) और ऑस्टिन में (27 जून) को डीएडीए फिल्म्स द्वारा रिलीज की जाएगी।
इस बात से खुश जितने अशीम अहलुवालिया है उससे कहीं ज्यादा फिल्म की अभिनेत्री निहारिका सिंह है, जिन्हेँ इस बात का काफी अफसोस था कि भारत में लोग काम की कद्र नहीं करते हैं। फिल्म का बॉक्सऑफिस पर ना चलने से निराशा निहारिका ने पहले ही कहा था कि 'मिस लवली' जैसी फिल्म बनाने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है लेकिन दुख होता है कि लोग फिल्मों की कामयाबी उसके बॉक्सऑफिस कलेक्शन से जोड़ते हैं।
गौरतलब है कि अहलुवालिया द्वारा लिखित और निर्देशित मिस लवली 1980 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि लिए हुए है जो कि जनवरी 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में निहारिका सिंह औऱ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल प्ले किया है। मिस लवली' दो भाइयों के बीच बुरे संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। भाइयों की भूमिका नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनिल जॉर्ज ने निभाई है।
बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने को प्रयासरत निहारिका कहती हैं कि उनके दोस्तों ने उन्हें 'मिस लवली' न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन मैं बता दूं कि 'मिस लवली' अश्लील या सी-ग्रेड फिल्म नहीं है। मेरे मित्रों ने मुझे यह फिल्म न करने के लिए बोला, क्योंकि उन्हें लगा कि इसे करने के बाद मुझे काम नहीं मिलेगा। लेकिन मैं आगे भी इस तरह की फिल्में करती रहूंगी। उम्मीद है कि अमेरिका में अच्छे कलेक्शन के बाद भारत में भी लोग इस तरह की फिल्मों को तवज्जो देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
