Adult Film Industry में तीन महीने में हुई चार मौतें, एक और एक्ट्रेस लड़ रही जिंदगी और मौत के बीच जंग

Sophia Leone Death: फेमस एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन की 26 साल की उम्र में मौत की खबर ने आज मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले ही उनका देहांत हुआ था। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने सोफिया से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन कोई रिसपॉन्स नहीं मिल रहा था।
इस घटना के बाद सोफिया के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने GoFundMe पर इसकी जानकारी जारी की, जहां मेमोरियल फंड जुटाया जाएगा। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। हालांकि, इस मौत से लोगों को हैरानी हो रही है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में चार अडल्ट सितारों की मौतों का मामला सामने आया है।
पिछले हफ्ते मियामी की रहने वाली सोफिया को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव देखा गया था जहां उन्होंने कुछ पोस्ट अपलोड किए थे। सोफी के सौतेले पिता ने फंडिंग पेज पर उसके निधन की पुष्टि की। उन्होंने खुलासा किया कि "उनकी मां और परिवार की ओर से, भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर शेयर करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को सदमे में छोड़ दिया है।"
उन्होंने कहा, "सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च, 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।" वेबसाइट ने सोफिया को "एक प्यारी बेटी, बहन, पोती, भतीजी और दोस्त" के रूप में बताया। उनके पिता ने यह भी शेयर किया कि एक्ट्रेस को जानवरों और "विशेष रूप से अपने 3 पालतू जानवरों" से बहुत प्यार था। बयान में आगे कहा गया, "उन्हें ट्रैवल करने में मजा आता था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को मुस्कुराने की वजह देती थीं।"
तीन महीनों के अंदर, अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं और इसने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। इससे पहले काग्नी ली ने महज 36 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। बाद में उनका मामला जांच के लिए सौंप दिया गया। उनसे पहले, जनवरी में, जेसी जेन ओक्लाहोमा में अपने प्रेमी ब्रेट हसनमुलर के साथ मृत पाई गई थीं। जनवरी में ही पोर्न स्टार, थैना फील्ड्स का अपना लास्ट वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद 24 साल की उम्र में निधन हो गया। पेरू की इस अडल्ट एक्ट्रेस, का असली नाम अबीगैल था।
यही नहीं, एक और अडल्ट स्टार अपनी चिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। उस एक्ट्रेस का नाम है एमिली विलिस, जिन्हें पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमिली विलिस की उम्र मात्र 25 साल है। फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications