..................... Adnan Siddiqui, Pakistani actor who worked with Sridevi, says, Artists are stuck between two countries - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं ये पाकिस्तानी एक्टर, अब बोले- "दो मुल्कों के बीच कला कहीं फंस गई है.."

adnan-siddiqui-pakistani-actor-who-worked-with-sridevi-says-artists-are-stuck-between-two-countries

Adnan Siddiqui: श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मॉम' में नजर आ चुके पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने हाल ही में अपने बॉलीवुड सफर पर बातें की और कहा कि दोनों देशों की राजनीति के बीच सबसे ज्यादा नुकसान कला और कलाकारों को हुआ है। बता दें, एक्टर का शो 'मेरे पास तुम हो' जी 5 जिंदगी पर आने वाला है।

बॉलीवुड में अदनान सिद्दीकी ने श्रीदेवी और इरफान खान के साथ काम किया और वो उसे एक बेहतरीन अनुभव मानते हैं। उन्होंने कहा, "मॉम मेरी तीसरी फिल्म थी और श्रीदेवी जी की 300वीं। इसके बावजूद उन्होंने मुझे जिस तरीके से इज्जत दी है, वह बड़ी बात है। श्रीदेवी ने मेहमान की तरह मेरा स्वागत किया।"

जान्हवी में दिखती है श्रीदेवी की झलक

साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें जान्हवी कपूर ने तलाशा था। एक्टर ने कहा, "मैं जान्हवी की फिल्में देखता हूं। मैंने उनके काम की तारीफ भी की है। उनमें श्रीदेवी की झलक आती है। जॉर्जिया में जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे श्रीदेवी के साथ उनकी दोनों बेटियां भी थीं।"

दो मुल्कों के बीच में कला कहीं फंस गई है

वहीं, भारत और पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें क्या फर्क नजर आता है, इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "बॉलीवुड एक मानी हुई इंडस्ट्री है, बहुत पुरानी इंडस्ट्री है। यदि साइज की बात करें तो हम इससे तुलना अपनी फिल्म इंडस्ट्री की नहीं कर सकते हैं। ड्रामे के हवाले से बात करूं तो आपके ड्रामे ऑरेंज हैं तो हमारे एप्पल। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दो मुल्कों के बीच में कला कहीं फंस गई है और इसमें कलाकारों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।"

इसके अलावा अदनान सिद्दीकी का ये भी मानना है कि पाकिस्तानी दर्शकों में भारतीय दर्शकों की तुलना में अधिक सहनशीलता है। उन्होंने कहा, "हम भारत के बारे में कुछ भी अच्छा स्वीकार करते हैं, लेकिन वहां मामला राजनीतिक हो जाता है।"

Read more about: adnan siddiqui sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X