Adnan Sami के साथ तलाक पर छलका एक्स वाइफ जेबा बख्तियार का दर्द, "वो बहुत मुश्किल दौर था, मुझे 18 महीनों तक.."

adnan-samis-ex-wife-zeba-bakhtiar-opens-up-on-divorce-and-18-month-custody-battle-for-their-son

Adnan Sami's ex-wife Zeba Bakhtiar on divorce: सिंगर अदनान सामी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस ज़ेबा बख्तियार ने 1993 में एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों उसी साल अपने बेटे अज़ान सामी खान के माता-पिता बने। लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली और 1997 में दोनों अलग हो गए।

अब, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, ज़ेबा ने अपने तलाक और बेटे की कस्टडी की लड़ाई पर खुलकर बातें की हैं। तलाक के लगभग 27 सालों के बाद एक्ट्रेस ने अब इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वो समय उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था।

शादी के बाद, मैंने एक्टिंग छोड़ दी थी

बॉलीवुड फिल्म 'हिना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली ज़ेबा ने खुलासा किया कि अदनान सामी से शादी के बाद उन्होंने अपना अभिनय करियर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "जब मेरी अदनान से शादी हुई, तो मैं कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही थी। उस समय, मुझे अभिनय जारी रखने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैं लिखना चाहती थी, शायद प्रोड्यूसर बनना चाहती थी। फिर मैंने अदनान से शादी की और अज़ान का जन्म हुआ, मैं पूरी तरह से उसमें लग गई। लेकिन जब शादी सफल नहीं हुई, तो मैंने प्रोडक्शन और अन्य प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया।"

18 महीने तक चली थी कस्टडी की लड़ाई

ज़ेबा ने कहा कि अपने बेटे अज़ान की कस्टडी की लड़ाई के दौरान उन्होंने बहुत परेशानी झेली। उसी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मैं परेशान हो चुकी थी। मैं काम कर रही थी क्योंकि मुझे कॉम्पिटिशन में रहना था। मेरे पास बड़े पैच हैं जो मुझे याद नहीं हैं। यह बहुत मुश्किल था। लेकिन मैं आभारी हूं कि मैं अज़ान के साथ वापस आ गई। इस कस्टडी की लड़ाई को 18 महीने हो गए थे। मैं उस दौरान काम नहीं कर रही थी, लेकिन मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे अपनी शांति के लिए काम करने के लिए कहा। एक दोस्त था जो इंग्लैंड में एक सीरियल कर रहा था और मैं उसी शो में शामिल हो गयी। मैं इसकी शूटिंग के लिए कुछ महीनों के लिए लंदन गयी थी।"

अदनान की, ज़ेबा के साथ यह उनकी पहली शादी थी, लेकिन जेबा की यह तीसरी शादी थी। ज़ेबा ने अदनान से पहले भारतीय अभिनेता जावेद जाफ़री से भी शादी की थी। उन्होंने 2008 में सोहेल खान लेघारी के साथ चौथी बार शादी की।

More from Filmibeat

Read more about: adnan sami zeba bakhtiar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X