अदनान सामी के अपमान को लेकर पाकिस्तानी खफा, पहले वीजा और अब आयकर का आरोप!

अदनान सामी पर पहले ये आरोप लगाए गये कि अदनान सामी का वीजा 6 अक्टूबर को एक्सपायर हो गया है लेकिन अदनान उसके बाद भी इंडिया में हैं। इसपर अदनान सामी की तरफ से एक लैटर भी मीडिया को भेजा गया जिसमें अदनान ने क्लियर किया कि उन्होंने 14 सितंबर को ही अपने वीजा के एक्टेंशन की एप्लीकेशन दे दी थी और उन्होंने किसी भी तरह का कानून नहीं तोड़ा है। लेकिन इसके बाद अब एक और खबर आ रही है कि अदनान सामी ने 2009 से कोई भी इनकम टैक्स नहीं भरा है और इस वजह से अब उनपर और भी बड़ी मुसीबत आ गयी है।
इंडियन्स जहां एक ओर अदनान सामी को लेकर काफी नाराज हो रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह से कानून को तोड़ने वाले सिंगर को इंडिया से बाहर भेज देना चाहिए वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी फैन्स का कहना है कि अदनान सामी को इस तरह से अपमानित किया जा रहा है। अदनान एक बहुत ही बेहतरीन सिंगर हैं और उन्हें इस तरह से अपमानित करना गलत है। शरमद रफी का कहना है ये बहुत दुख की बात है कि हमारे आर्टिस्ट जब ऊंचाई पर पहुंचने लगते हैं वो इंडिया जाते हैं पैसा और नाम कमाने के लिए और जब कमा लेते हैं तो उन्हें बेइज्जत और अपमानित किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











