लता मंगेशकर को ट्रोल कर रहे यूजर को पड़ी अदनान सामी की लताड़, ऐसे किया मुंह बंद
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर मशहूर है कि जूनियर्स यहां पर सीनियर्स की काफी इज्जत करते हैं और उनके खिलाफ किसी से भी गलत बर्दास्त नहीं करते हैँ। फिर बात अगर सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की हो तो कहना ही क्या है। इस देश में शायद हो कोई ऐसा होगा जो उनसे प्यार ना करता हो और उनकी इज्जत ना करता हो। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि एक यूजर ने उनकी संगीत की स्किल्स पर ही सवाल उठा दिए।
इसके बाद सिंगर अदनान सामी ने उस यूजर को जमकर लताड़ लगाई है। ये तब हुआ जब अदनान सामी ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें लता मंगेशकर और आशा भोंसले को नूर जहां के साथ देखा जा सकता है।

इसी तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि.. 'लता मंगेशकर की आवाज अच्छी है, यह सोचने के लिए भारतीयों का ब्रेन वॉश किया गया है।' इस पर अदनान सामी ने बिना देरी किए जवाब दिया और लिखा कि..
'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद.. अपने हर संदेह को दूर करने के लिए मुंह खोलने से बेहतर है चुप रहकर मूर्ख बन जाओ।' अदनान सामी ने इस तरह से यूजर को जवाब दिया है।
इसके अलावा फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस पर लिखा है कि.. "लता मंगेशकर उन वजहों में से एक हैं, जिनके चलते मैं सरस्वती और दैवीय चीजों पर यकीन रखता हूं।' ये पोस्ट काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लगातार लता मंगेशकर के फैंस ट्रोलर को जवाब दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











