अदनान सामी ने की बेटी की पहली तस्वीर शेयर..इतनी क्यूट कि देखते रह जाएंगे आप

अदनान सामी ने अपने बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं और वाकई बहुत क्यूट हैं।

By Shweta

पॉपुलर सिंगर अदनान सामी के घर मई में एक क्यूट बेटी मेदिना ने जन्म लिया था। अदनान सामी ने कहा था कि वो हमेशा से एक बेटी चाहते थे। अब अदनान सामी ने अपनी बेटी मेदिना की बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं जो इतनी प्यारी है कि आप भी बस देखते रह जाएंगे।

[First LOOK: हैरान कर देंगे ये KHAN स्टार.. देंखे अगली फिल्म का धमाकेदार अंदाज ]

उन्होंने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की और लिखा कि "मुझे अपनी बेटी मेदिना की तस्वीरें आपके साथ शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है।" अदनान सामी और उनकी पत्नी रोया सामी दोनों ही साथ में नजर आ रही हैं । इन तस्वीरों में मेदिना किसी परी से कम नहीं लग रही है।

adnan-sami-shares-daughter-medina-s-first-pictures-and-she-is-adorable

अदनान सामी मई में पिता बने थे और तब भी उन्होंने कहा था कि "उनकी पत्नी रोया उनके पीछे ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी उनके लिए नई प्रेरणा बनकर आई हैं और मेरी दुनिया उनके ही आस पास है। कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनके बच्चे बिल्कुल देसी हो।"

मेदिना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो गई और हर कोई मेदिना तारीफ करते नहीं थक रहा है। अदनाम सामी को भी इन तस्वीरों में देखकर लग रहा है वो फादरहुड को पूरी तरह से इंज्वॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X