पाकिस्तान की क्रूरता, मां के जनाजे के लिए नहीं दिया अदनान सामी को वीजा, वीडियो कॉल पर ही बहाए आंसू

Adnan Sami Mother Death: पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी ने हाल ही में पाकिस्तान की क्रूरता का का पर्दाफाश किया है। रुहानी आवाज के लिए मशूहर अदनाना सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता ले ली थी। और ये पाकिस्तान को इतना खटका कि उन्होंने मां के जनाजे में शामिल होने तक के लिए अदनान सामी को पाकिस्तान का वीजा नहीं दिया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में रह रह रही उनकी मां के जनाजे में भी उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। पाकिस्तान ने उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया था। पत्रकार राजत शर्मा के शो आप की अदालत में अदनान सामी ने बताया कि अक्टूबर 2024 में जब उनकी मां का निधन हुआ, तब उन्होंने पाकिस्तान जाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश की।
अदनान ने कहा कि भारत सरकार ने तुरंत उनकी स्थिति को समझा और जाने की अनुमति दे दी। लेकिन जब उन्होंने पाकिस्तान में वीजा के लिए अप्लाई किया, तो वहां से उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया गया। सिंगर ने कहा, मैंने वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मैंने कहा, 'मेरी मां का इंतकाल हुआ है', फिर भी उन्होंने मुझे वीजा नहीं दिया। मैं नहीं जा सका। मैंने अपनी मां का जनाजा व्हाट्सऐप वीडियो पर देखा।मैंने पैसे के लिए नागरिकता नहीं लीइंटरव्यू में अदनान ने ये भी साफ किया कि उन्होंने पैसों के लिए भारतीय नागरिकता नहीं ली है। वो पाकिस्तान में अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़कर आए थे। यहां उन्होंने सबकुछ फिर से बनाया है। उन्होंने कहा एक कलाकार को प्यार चाहिए और इसी प्यार की वजह से वो भारत में आए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'तेरा चेहरा', 'लिफ्ट करा दे', 'माहीया' जैसे गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले पाकिस्तान के अदनान भारत में अपनी बीवी और बेटी के साथ एक काफी अच्छी लाइफ जी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











