Adnan Sami ने दूसरी पत्नी के साथ बनाई एडल्ट फिल्में? सिंगर के भाई जुनैद ने लगाए गंभीर आरोप!

अदनान सामी अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और कई बार वो किसी सिंगिंग रियालिटी शो के जज के तौर पर भी दिखाई देते हैं। हालांकि इस वक्त उनको लेकर जो चर्चा हो रही है वो शायद उनके फैंस के बिल्कुल पसंद नहीं आएगी।
इसका कारण ये है कि अदनाम सामी के भाई जुनैद ने सिंगर पर इतनी गंभीर और संगीन आरोप लगाए हैं जो कि चर्चा में चल रहे हैँ। जुनैद ने बताया भारत की नागरिकता से लेकर पत्नी के साथ किए गए अनुचित कामों की लिस्ट साझा की लेकिन बाद में फेसबुक से पोस्ट डिलीट कर दिया है।
क्या हैं आरोप?
जुनैद ने आरोप लगाए हैं कि कोर्ट में अपनी बात साबित करने के लिए अदनान सामी ने अपनी पिछली पत्नी के साथ एडल्ट फिल्में शूट की थीं। जी हां, जुनैद का कहना था कि ये सब मेरे समझ से परे है क्योंकि ये तो मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं कर सकता लेकिन अदनान ने साल 2007-08 में अपनी पत्नी के साथ ऐसा किया।
जुनैद ने ये भी कहा कि डीवीडी बनाकर उसने इनको कोर्ट में भी दे दिया था। इसका कारण ये था कि वो डीवीडी पूरा भारत देखे और पता चले कि ये सबा के आशिक ने बनाई थी।
इंडियन नागरिकता पर क्या बोल?
जुनैद का कहना था कि वो पाकिस्तानी है और उसने भारतीय नागरिकता सिर्फ इसलिए ली थी क्योंकि वहां के मुकाबले यहां पर अच्छे पैसे मिलते थे। उन्होने ये भी कहा है कि उनका मां कोई हिंदुस्तानी नहीं बल्कि पाकिस्तानी है। इस तरह से जुनैद ने अपनी बातें कही हैं और बात में इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया था।
सिंगर ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
लोगों को इस वक्त अदनान सामी के रिएक्शन का इंतजार है और देखना ये है कि इसपर वो क्या बोलते हैं। फिलहाल वो मीडिया के सामने अभी तक नहीं आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications













