अदनान सामी का आखिरी पोस्ट हो रहा है ट्रेंड, लिखा अलविदा और डिलीट कर दी इंस्टाग्राम से सारी तस्वीरें

मशहूर सिंगर, होस्ट और रियलिटी शो जज, अदनान सामी ने आज अपने फैन्स को चिंता में डाल दिया है। कुछ घंटों पहले, अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है - अलविदा। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सब कुछ डिलीट कर दिया है। उनकी कोई भी तस्वीर अब उनके इस अकाउंट पर नहीं है।

Recommended Video

Adnan Sami deletes all posts from Instagram | Adnan Sami Quits Instagram | Adnan Sami Latest News

अदनान सामी के इस तरह, अलविदा लिखने से फैन्स काफी चिंता में हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि वो ठीक हैं या नहीं। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग उनके इस कदम की आलोचना करते हुए उसे उनके अगले प्रोजेक्ट का कोई प्रमोशन मान रहे हैं।

adnan-sami-last-post-as-alvida-trends-on-social-media-as-the-singer-deletes-all-his-instagram-pics

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि अगर अदनान सामी का ये पोस्ट, केवल किसी प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट है तो ये बेहद ही गैर ज़िम्मेदाराना है। इन यूज़र्स का ऐसा मानना इसलिए भी है क्योंकि अदनान ने जो अलविदा शेयर किया है वो एक खास तरह के फॉन्ट में लिखा हुआ है जो शायद किसी नए प्रोजेक्ट या गाने का लोगो भी हो सकता है।

हाल ही में तस्वीर हुई वायरल

हाल ही में तस्वीर हुई वायरल

हाल ही में अदनान सामी की एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में वो अपनी बच्ची के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अदनान सामी का वज़न बहुत कम दिख रहा है और वो पहले की बजाय काफी ज़्यादा फिट दिख रहे हैं। अदनान सामी की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी और अपनी सेहत के प्रति इतने जागरूक होने के लिए फैन्स ने उन्हें सलाम किया था।

2015 में ली भारतीय नागरिकता

2015 में ली भारतीय नागरिकता

गौरतलब है कि अदनान सामी के पास साल 2015 तक भारतीय नागरिकता नहीं थी। वो केवल Work Visa पर भारत में रहते थे। गौरतलब है किएक साल की वैलिडिटी वाले टूरिस्ट वीजा पर 13 मार्च, 2001 को अदनान पहली बार भारत आए थे। यह वीजा उन्हें इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाई कमीशन ने जारी किया था। अदनान के वीजा की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती रही। इसके बाद 2015 में उन्हें भारतीय नागरिकता दे दी गई।

तुरंत छोड़ दी कनाडा की नागरिकता

तुरंत छोड़ दी कनाडा की नागरिकता

भारतीय नागरिकता लेने से पहले, अदनान सामी के पास कनाडा की भी नागरिकता थी। कानून के मुताबिक अगर उन्हें भारत में रहना था तो कनाडा का पासपोर्ट जमा कराना अनिवार्य था क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा नागरिकता के लिए जरूरी भारत में लगातार रहने के नियम को वे पूरा कर चुके थे। नागरिकता लेने से पहले, अदनान सामी भारत में 11 साल से ज़्यादा का समय गुज़ार चुके थे।

पाकिस्तानी पत्नी और बेटा

पाकिस्तानी पत्नी और बेटा

अदनान सामी की पहली शादी, मशहूर फिल्म हिना की एक्ट्रेस ज़ेबा बख्तियार से हुई थी। ज़ेबा, एक पाकिस्तानी हैं। अदनान की पहली पत्नी ज़ेबा बख्तियार के बेटे हैं।ज़ेबा और अदनान ने शादी के तीन साल बाद ही तलाक ले लिया था क्योंकि ज़ेबा बख्तियार का मानना था कि अदनान सामी ने उनके स्टारडम से शादी की है। उनके अंदर की सीधी सादी सी लड़की से नहीं। इस शादी से उन्हें एक बेटा है - अज़ान सामी खान।

फैन से की दूसरी शादी

फैन से की दूसरी शादी

अदनान सामी ने अपनी फैन रोया सामी खान से साल 2010 में दूसरी शादी की। तब से वो भारत में ही रह रहे हैं। 2017 में अदनान सामी की प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ। अदनान सामी अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। अब अदनान सामी ने ये सारी तस्वीरें क्या सोच कर डिलीट कर दी हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

फैन्स हैं परेशान

फैन्स हैं परेशान

फैन्स इस समय अदनान सामी के लिए परेशान हैं और वो जानना चाहते हैं कि उनके फेवरिट सिंगर ठीक हैं या नहीं। भारत में अदनान सामी अपनी एलबम तेरा चेहरा से रातों रात स्टार बन गए थे। वहीं उनका गाना लिफ्ट करा दे भी काफी ज़्यादा फेमस हुआ था। आखिरी बार वो सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, कव्वाली गाते दिखाई दिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X