पहले वीजा का दंश अब अदनान पर लगा आयकर रिर्टन नहीं भरने का आरोप
शायना का कहना है कि अदनान सामी मुंबई में काफी अवैध रूप से सपत्ति खरीद रखी है, जबकि उनके बैंक अकाउंट को सील किया जा चुका है, वह आरबीआई के निर्देशों को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनके ऊपर केस चलना चाहिए और तुरंत भारत से बेदखल कर देना चाहिए।
हालांकि अदनान सामी ने वीजा वाले मसले पर अपनी ओर से सफाई दी है कि नियम के मुताबिक मैंने दिल्ली की मिनस्ट्री ऑफ होम्स अफेयर को 14 सितंबर 2013 को ही अपनी तरफ से एप्लीकेशन लिखकर भेज दी थी कि मेरा वीजा अवधि को बढ़ा दिया जाए। यही एक स्टैंडर्ट प्रकिया है और हर एक विदेशी को इस प्रकिया को करना पड़ता है। मैंने भी ये प्रकिया की है। मैं पिछले 14 सालों से ये प्रकिया कर रहा हूं। जब तक मेरा वीजा दिल्ली के प्रशासन द्वारा एक्सटेंड नही कर दिया जाता मैं इंडिया में ही रहूंगा क्योंकि मैं तब तक ये देश नहीं छोड़ सकता।
सामी के वीजा की वैधता खत्म होने की बात उस वक्त सामने आई जब उनकी पूर्व दूसरी पत्नी सबा गालादरी के खिलाफ तलाक सह संपत्ति संबंधी मुकदमे की सुनवाई पिछले हफ्ते मुंबई की अदालत में चल रही थी। लेकिन अभी तक अदनान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि अदानान सामी का जन्म 1969 में लंदन में हुआ था। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अरशद सामी खान उनके पिता थे और भारत की नौरीन खान उनकी मां हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि उनके वीजा के नवीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने चार शादी की है लेकिन आज भी अकेले हैं। अदनान सामी को लोग भीगी-भीगी रात में, मुझको तो लिफ्ट करा दे जैसे गीतों के लिए आज भी याद किये जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












