कनाडा में सम्मानित होंगे गायक अदनान सामी
अपने मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले गायक अदनान सामी को को कला, संस्कृति और संगीत के माध्यम से दक्षिण एशिया की विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए कनाडा में 'अवार्ड ऑफ रिकग्निशन' से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए अदनान ने सबका तहेदिल से धन्यवाद दिया है। सामी को यह पुरस्कार ओंटारियो पार्लियामेंट में वहां के स्पीकर प्रदान करेंगे।
अपने थुलथुल शरीर को पतला करके करिश्मा करने वाले अदनान सामी के लिए निश्चित तौर पर यह काफी राहत भरी और अच्छी खबर है क्योंकि पिछला बीता वक्त उनके लिए काफी अच्छा नहीं रहा।
अपनी पर्सनल समस्याओं में घिरे अदनान के लिए मुश्किलें उस समय काफी बढ़ गयी थीं जिस समय विदेशी मुद्रा विनिमय नियमों के उल्लंघन के चलते पहले उनके मुम्बई के ओबेराय स्काई गार्डन स्थित घर को भारत सरकार ने जब्त कर लिया था और इसके कुछ दिन बाद उनकी पूर्व पत्नी सबहा गैलाडरी ने अचानक से उनके घर में हिस्सा मांग लिया था।मालूम हो कि अदनान ने चार शादियां की हैं। वैसे पिछले दिनों खबर यह भी आयी थी कि प्रोड्यूसर भूषन कुमार की पत्नी दिव्या कुमार अपनी पहली फिल्म में अदनान सामी को कास्ट करने वाली हैं। अदनान उनकी फिल्म में कॉलेज रोमियो बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












