..................... Adnan Sami death rumours shocked people - Hindi Filmibeat

अदनान सामी की मौत की अफवाह, मीडिया हैरान!

Adnan Sami death rumours shocked people
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अदनान सामी का वीजा एक्सपायर हो गया है और उन्होंने नया वीजा इश्यू नहीं कराया है। फिर खबर आई कि अदनान ने पिछले काफी समय से टैक्स भी नहीं भरा है। आखिरकार अदनान इन सभी बातों का जवाब दिया और अपनी तरफ से मीडिया को एक स्टेटमेंट भी भिजवाया। अब आज मीडिया को ये खबर आई कि अदनाना सामी की पेट के कैंसर से मौत हो गयी है। लेकिन फिर पता चला कि ये सिर्फ एक अफवाह थी और अदनान सामी अपने किसी शो की परफॉर्मेंस के लिए दिल्ली गये हुए हैं।

अदनान सामी के बारे में ये खबर कहां से आई और किसने ये खबर फैलाई ये किसी को नहीं पता। सभी इस बात से हैरान थे कि आखिर अदनान की मौत की अफवाह किसने फैलाई। जैसे ही मीडिया को ये खबर पता चली उन्होंने अदनान के मीडिया स्पोक्सपर्सन से इस बारे में बात की। मीडिया को पता चला कि अदनान सामी बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। ये बताया गया कि अदनान सामी अपने किसी शो की परफॉर्मेंस के लिए दिल्ली गये हैं और 18-19 नवंबर को उनका दिल्ली में परफॉर्मेंस है। उके बाद 23 नवंबर को अदनान सामी का परफॉर्मेंस आगरा में है।

अफवाह के अनुसार अदनान सामी को पेट में कैंसर था और आज सुबह उनका निधन हो गया था। लेकिन बाद में जब मीडिया ने ये खबर कंफर्म करने के लिए अदनान के मैनेजर को फोन किया तो पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं है और अदनान बिल्कुल ठीक हैं। वो अपने शो के सिलसिले में बाहर गये हुए हैं। अदनान सामी के फैन्स भी इस खबर को सुनकर काफी हैरान हो गये थे कि अदनान सामी के निधन की ये अफवाह आखिर आई कहां से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X