पाकिस्तान पर फिर फूटा अदनान सामी का गुस्सा कहा- इस्लामिक देश में शराब, भारत में बीफ
आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद अदनान सामी लगातार ट्रोल हो रहे हैं। उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसे लेकर अदनान सामी बेधड़क होकर जवाब दे रहे हैं। लगातार उठ रहे सवाल पर अदनान एक बार फिर से करार जवाब दिया है।
पाकिस्तान निवासियों को लेकर अदनान ने कहा है कि वे अपने खुद के जीवन से निराश हैं। अदनान ने कहा है कि जब से उन्हें यह एहसास हुआ है कि मैं इन सब से आगे बढ़ चुका हूं। बता दें कि अदनान सामी ने एक यूजर के सवाल पर ये जवाब लिखा है।

एक यूजर ने उनसे ट्टिटर पर पूछा कि आपको पाकिस्तानियों की काफी आलोचना सुनने मिलती है। आप इन सबका सामना कैसे करते हैं। इसका जवाब सामी ने बड़े प्यार से दिया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे प्रिय,कोई बात नहीं। वे मूल रूप से असहाय, राह से भटके हुए और अपने स्वंय के जीवन को लेकर निराश हैं।
जब से उन्हें पता चला है कि मैं आगे बढ़ चुका हूं। वह तब से मेरे ऊपर भड़ास निकाल रहे हैं। अदनान अपनी बात पूरी करते हुए कहते हैं कि मैं उन्हें माफ करता हूं और प्रार्थना करता हूं। भगवान उनके जीवन में सुधार करें। इससे आगे भी उनके ट्टीट पर काफी बवाल मचा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications