तिरंगे के सम्मान में आंध्र प्रदेश के सीएम से भिड़े अदनान सामी, इस मंत्री ने लगाई फटकार!

adnan sami

अदनान सामी को लेकर मशहूर है कि अक्सर उनके बयान खबरों का हिस्सा रहते हैं और फैंस इसपर रिएक्ट करते रहते हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे वो सुर्खियों में हैं और उन्होने आंध्र प्रदेश के सीएम पर एक टिप्पणी की है। बता दें कि इसकी शुरुआत तब हुई थी जब आरआरआर ने गोल्डन ब्लोब्स अवॉर्ड में अपना कारनामा दिखाया था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनोहन रेड्डी ने मेकर्स को बधाई देते हुए लिखा था,

''तेलुगु झंडा ऊंचा उड़ रहा है! सभी #AndhraPradesh की ओर से, मैं आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देता हूं।'' इसके साथ जगनमोहन ने पूरी टीम को टैग किया था।

अदनाना सामी को शायद ये ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्होने मुख्यमंत्री को आईना दिखा दिया। अदनान ने जवाब देते हुए लिखा, ''तेलुगु झंडा? आपका मतलब भारतीय ध्वज है, सही है? हम पहले भारतीय हैं और इसलिए कृपया देश के बाकी हिस्सों से खुद को अलग करना बंद करें...खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं! यह 'अलगाववादी' रवैया बेहद अस्वास्थ्यकर है जैसा कि हमने 1947 में देखा था!!! धन्यवाद...जय हिंद।''

बवाल मच गया

बवाल मच गया

अदनान सामी के इस जवाब के बाद बवाल मच गया और लोगों की दो तरह की राय इसको लेकर सामने आई हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ उनको ट्रोल कर रहे हैँ।

Vidadala Rajini

Vidadala Rajini

आँध्र प्रदेश की एक मंत्री Vidadala Rajini ने अदनान सामी के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, ''अपनी पहचान पर गर्व करना उनकी देशभक्ति को कम नहीं करता है। किसी के मूल का सम्मान करने से अलगाववाद नहीं होता है। आइए दोनों को भ्रमित न करें। ट्विटर पर ज्यादा सोचने के बजाय, शायद आपको भारत को एक और #GoldenGlobe दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए AdnanSamiLive.''

 जवाब का इंतजार

जवाब का इंतजार

हालांकि लोगों को अब अदनान सामी के जवाब का इंतजार है लेकिन ये बहस सोशल मीडिया पर बुरी तरह से छिड़ी हुई है।

नाटू नाटू

नाटू नाटू

बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X