अदनान ने कहा भारत नहीं छोड़ सकता, वीजा एक्टेंशन के लिए दी है अर्जी!

अदनान के इस लैटर मे लिखा है- ये उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें पता है कि मेरा वीजा 6 अक्टूबर को एक्सपायर हो गया है। जैसा कि नियम है मैंने दिल्ली की मिनस्ट्री ऑफ होम्स अफेयर को 14 सितंबर 2013 को ही अफनी तरफ से एप्लीकेशन लिखकर भेज दी थी कि मेरा वीजा एक्टेंड कर दिया जाए। यही एक स्टैंडर्ट प्रकिया है और हर एक विदेशी को इस प्रकिया को करना पड़ता है। मैंने भी ये प्रकिया की है। मैं पिछले 14 सालों से ये प्रकिया कर रहा हूं। जब तक मेरा वीजा दिल्ली के प्रशासन द्वारा एक्सटेंड नही कर दिया जाता मैं इंडिया में ही रहूंगा क्योंकि मैं तब तक ये देश नहीं छोड़ सकता।
इसके अलावा अदनान ने पुलिस के बारे में लिखा- मुबई पुलिस को इस बारे में पूरी जानकारी है। मैंने पिछले 14 सालों से हमेशा ही ये प्रक्रिया पूरी की है और आगे भी एक नियम के अनुसार काम करने वाले नागरिक की तरह मैं हर काम कानूने के अनुसार ही करुंगा। इस लैटर के बाद से ही लोगों को ये बात तो क्लियर हो गयी कि अदनान सामी को लेकर जितनी भी खबरें सुर्खियां चल रही हैं वो सभी गलत हैं। अदनाना नियमों और कानून को तोड़ने वाले लोगों में से नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











