..................... Adnan Sami, Bollywood, Bhushan Kumar, अदनान सामी, बॉलीवुड, भूषन कुमार - Hindi Filmibeat

अदनान सामी अभिनय की राह पर

Famous playback singer and composer Adnan Sami
तेरा चेहरा कभी तो नज़र मिलाओ जैसे हिट गानों के सिंगर अदनान सामी जल्द ही बड़े परदे पर कॉलेज रोमांस करते नज़र आएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रोड्यूसर भूषन कुमार की पत्नी दिव्या कुमार अपनी पहली फिल्म में अदनान सामी को कास्ट करने वाली हैं।

लकी, धमाल, साथिया, कलकत्ता मेल, कोई मिल गया, जौगर्स पार्क, पेज 3, युवा, सहर जैसी कई हिन्दी और शंकर दास एमबीबीएस, महानन्दी,योगी जैसी तेलुगू फिल्मों के अलावा कई मलयालम, तमिल फिल्मों में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने के बाद अब अदनान सामी खुद अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।

दिव्या कुमार और अदनान सामी ने एक साथ कई एल्बम की हैं। दिव्या ने अपनी अधिकतर म्यूसिक एल्बम में अदनान को कास्ट किया है और वो सारे एल्बम काफी हिट भी रहे। दिव्या अदनान को अपना लकी चार्म मानती हैं। इसीलिए दिव्या अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म में भी अदनान को लिया है।

दिव्या ने अपने विडियो लेट्स गो टू मुम्बई में अदनान को इंटरनेशनल संगीतकार जरमैन जैक्सन के साथ कास्ट किया था और ये विडियो अदनान के करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट रहा। अदनान ने अमिताभ बच्चन के साथ थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे का वीडियो भी किया था जो कि काफी पॉपुलर हुआ था।

फिल्हाल तो दिव्या की इस फिल्म की कास्ट के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है पर अदनान के इस फिल्म में होने की खबर आ चुकी है। बताया जा रहा है कि दिव्या की ये फिल्म कॉलेज रोमांस पर आधारित है और इस साल के अंत तक बड़े परदे पर रिलीज़ भी हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

अदनान से पहले सिंगर लकी अली भी एंक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आज़मां चुके हैं पर उनके गानों की तरह उनका अभिनय दमदार ना होने की वजह से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अब देखना है कि अदनान सामी के करियर को उनकी दोस्त दिव्या की फिल्म कितना लिफ्ट करा पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X