भारत में बैठकर पाकिस्तानी बेटे को ये मैसेज पहुंचा रहे हैं Adnan Sami, कहा- 'खून का रिश्ता खास होता है'

Adnan Sami

Adnan Sami On His Son: मशहूर गायक अदनान सामी (Pakistani Adnan Sami), जिनका जन्म तो पाकिस्तान में हुआ था लेकिन बाद में वो भारत में आए और यहीं के नागरिक बन गए। सिंगर ने हाल ही में अपने बेटे अजान सामी खान को बर्थडे की विशेज दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने बेटे के लिए प्यार, गर्व और दुआओं का इजहार किया। अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- "मेरे बहुत ही खास बेटे अजान को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आज जब मैं तुम्हारी जिंदगी का एक और साल देख रहा हूं, मेरा दिल तुम्हारे कलाकार और संगीतकार बनने पर गर्व से भर गया है। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि तुम इंसान के तौर पर कितने अच्छे बनते जा रहे हो।"

उन्होंने लिखा कि भले ही वह और अजान एक-दूसरे से दूर हैं, लेकिन उनका रिश्ता बहुत गहरा है- "हम भले ही शारीरिक रूप से अलग हों, लेकिन तुम हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब हो। तुम्हारी मेहनत, लगन और टैलेंट मुझे हर बार चौंका देता है। इतने कम समय में जो तुमने हासिल किया है, वो साबित करता है कि हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है - खून का रिश्ता वाकई खास होता है।"

अदनान ने आगे लिखा- "तुम्हारा जन्मदिन तुम्हारी ही तरह रोशन और खूबसूरत हो। मैं दुआ करता हूं कि तुम अपने सपनों को पूरा करो, अपनी रोशनी दुनिया तक पहुंचाओ और अपनी एक अलग पहचान बनाओ। मैं तुमसे शब्दों से ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बच्चे!"

अजान के साथ अदनान का रिश्ता

अदनान सामी ने जेबा बख्तियार से 1993 में शादी की थी। इस शादी से उनका बेटा अजान सामी खान हुआ। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का 1996 में तलाक हो गया। अजान अपनी मां के साथ पाकिस्तान में रहते हैं और अब खुद भी एक म्यूजिक कंपोजर और सिंगर के तौर पर पहचान बना चुके हैं।

अदनान सामी की पर्सनल लाइफ

जेबा बख्तियार से अलग होने के बाद, अदनान ने 2001 में दुबई की रहने वाली सबा गलादरी से शादी की। यह रिश्ता सिर्फ डेढ़ साल चला और तलाक हो गया। बाद में 2008 में उन्होंने सबा से दोबारा शादी की, लेकिन यह शादी भी ज्यादा समय नहीं चली। 2010 में उन्होंने रोया सामी खान से शादी की, जो एक रिटायर्ड डिप्लोमैट की बेटी हैं। 2017 में इस कपल को एक बेटी हुई, जिसका नाम मदीना सामी खान है।

भारत शिफ्ट हुए अदनान

अदनान सामी ने 2016 में भारत की नागरिकता हासिल की और तब से वह भारत में ही रह रहे हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए हिट गाने दिए हैं और देश में एक सफल म्यूजिशियन के तौर पर जाने जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: adnan sami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X