किशोर कुमार बायोपिक - आमिर खान - रणबीर कपूर OUT, ये सुपरस्टार सिंगर हुए In

अदनान सामी भारत की नागरिकता लेने के बाद पूरी तरह से यहां रच बस चुके हैं और अब खबर है कि उन्हें किशोर कुमार बायोपिक ऑफर की गई है। दरअसल, हाल ही में एक रियलिटी टीवी शो के लिए अदनान सामी ने किशोर कुमार के कुछ गाने वापस अपने अंदाज़ में गाए और इसी के बाद उन्हें ये ऑफर आया है।

हालांकि फिलहाल इस ऑफर की ज़्यादा डीटेल्स किसी के पास नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अच्छे सिंगर और म्यूज़िक कंपोज़र होने के साथ साथ अदनान सामी एक अच्छे एक्टर भी हैं। और इसलिए उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया गया है।

हमारी तरफ से किशोर दा के लिए ये गाना- तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा तो नहीं...तेरे बिना ज़िंदगी भी लेकिन ज़िंदगी तो नहीं....उनके एवरग्रीन गाने कभी नहीं भूल सकते। कौन सा है आपका फेवरिट...कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए।

बात करें अदनान सामी की तो उन्हें ये फिल्म ऑफर तो की गई है लेकिन फिलहाल उनकी हां का इंतज़ार किया जा रहा है। अगर अदनान इस फिल्म के लिए हां कर भी देते हैं तो भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा। गौरतलब है कि किशोर कुमार की ज़िंदगी भी काफी दिलचस्प रही है।

जहां किशोर कुमार का निजी जीवन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है वहीं अदनान सामी का निजी जीवन भी काफी उतार चढ़ाव से गुज़रा है। ऐसे में एक शानदार बायोपिक का बॉलीवुड इंतज़ार ज़रूर कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X