ब्रायन एडम्स का भारत दौरा

By Bbc
ब्रायन एडम्स का भारत दौरा

ब्रायन एडम्स भारत के चार शहरों में कार्यक्रम पेश करेंगे.

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक और गीतकार ब्रायन एडम्स से रूबरू होने का उनके भारतीय प्रेमियों के पास सुनहरा मौका है.

एडम्स भारत आ रहे हैं और फ़रवरी में भारत के चार शहरों में अपना कार्यक्रम पेश करेंगे. अभिनेता सुनील शेट्टी का एनजीओ 'सेव द चिल्ड्रन' एडम्स के इस दौरे को आयोजित करा रहा है.

बीबीसी से इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, "मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे उनके बेहद करीब रहने का और उन्हें जानने का मौका मिलेगा. मैं जानना चाहता हूं कि इतने मशहूर होने के बावजूद वो कैसे बेहद सादे तरीके से रह पाते हैं."

सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके अलावा उनकी बेटी भी ब्रायन एडम्स की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और हमेशा ही उनके गाने सुनती रहती हैं.

ब्रायन 12 फ़रवरी को मुंबई में, 13 फ़रवरी को बैंगलूरु में, 15 फ़रवरी को नई दिल्ली में और 16 फ़रवरी को हैदराबाद में कार्यक्रम पेश करेंगे.

ऐसी ख़बरें हैं कि ब्रायन भारत आने से पहले अपनी काफ़ी मांगें रख रहे हैं. इस पर सुनील शेट्टी ने बताया, "इतना बड़ा गायक अगर सुरक्षा की मांग कर रहा है या साफ़ सफ़ाई चाहता है तो इसमें ग़लत क्या है. वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं और खाने-पीने के मामले में बड़े पाबंद है. इस वजह से वो अपना रसोइया भी साथ ला रहे हैं. इसमें कुछ ग़लत नहीं है."

एडम्स के इस दौरे के एक और आयोजक सुजित जैन ने बताया, "एडम्स ऐसे गायक हैं जिन्हें हर आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं. इस वजह से हम उन्हें भारत बुला रहे हैं."

सुजित ने बताया कि उन्होंने भारत के बड़े-बड़े शहरों के कॉलेज और क्लबों में सर्वे कराया तो यही बात सामने निकल कर आई कि लोगों का रुझान सबसे ज़्यादा ब्रायन एडम्स की तरफ़ है. इस वजह से हमने उन्हें भारत बुलाया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X