एक साल की लगातार शूटिंग, अब लिया ब्रेक.. अडिवी शेष ने इसलिए किया बड़ा फैसला?

By Filmibeat Desk

Adivi Sesh Takes Break: कई महीनों तक लगातार और बेहद व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बाद अभिनेता और लेखक अड़ीवी शेष ने आखिरकार थोड़ा वक्त खुद के लिए निकाला है। वह आराम करने और खुद को रिचार्ज करने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं।

Adivi Sesh

अभिनेता पिछले काफी समय से डकैत - एक प्रेम कथा और अपनी आगामी फिल्म G2 की लगातार शूटिंग में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्हें आराम का समय नहीं मिल पा रहा था।

Also Read
'वैश्यावृत्ति समाज सेवा है..' कौन ये एक्ट्रेस जिसने प्रोस्टीट्यूशन को बताया महिलाओं को सुरक्षित रखने की वजह?
'वैश्यावृत्ति समाज सेवा है..' कौन ये एक्ट्रेस जिसने प्रोस्टीट्यूशन को बताया महिलाओं को सुरक्षित रखने की वजह?

हाल ही में रिलीज़ हुई डकैत - एक प्रेम कथा को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला, खासकर तेलुगु मार्केट में फिल्म को काफी पसंद किया गया। अब शेष इस सफलता का जश्न अमेरिका में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मना रहे हैं। यह ब्रेक ऐसे समय पर आया है जब अभिनेता जल्द ही G2 के पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ में पूरी तरह व्यस्त होने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें पूरी ऊर्जा और फोकस की ज़रूरत होगी।

अपने इस ब्रेक को लेकर अड़ीवी शेष ने कहा, "पिछले कुछ महीने डकैत और G2 की लगातार शूटिंग के चलते काफी व्यस्त और थकाने वाले रहे हैं। मुझे लगा कि यह ब्रेक सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी बेहद ज़रूरी था। जब आप लगातार काम में व्यस्त रहते हैं, तो खुद के लिए रुककर चीजों को महसूस करने का समय नहीं मिल पाता।"

उन्होंने आगे कहा, "डकैत को जिस तरह का प्यार मिला है, वह मेरे लिए बेहद खास है। खासकर हिंदी और तेलुगु दोनों दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिली, उसने दिल खुश कर दिया। मैं इस सफलता को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना चाहता था और उनके साथ समय बिताने से बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता।"

शेष ने आगे कहा, "मेरे लिए यह ट्रिप खुद को थोड़ा समय देने, सोचने और फिर से नई ऊर्जा के साथ लौटने का मौका है। G2 का पोस्ट-प्रोडक्शन काफी इंटेंस होने वाला है और मैं उसमें पूरी ताजगी और नए नज़रिए के साथ उतरना चाहता हूं। कभी-कभी आगे बढ़ने से पहले थोड़ा रुकना भी जरूरी होता है। यह ब्रेक मेरे लिए वही मौका है - थोड़ा सुकून, खुद के साथ समय और फिर पहले से ज्यादा मज़बूत होकर वापसी।"

जहां एक तरफ G2 अपने अगले चरण की तैयारी में है, वहीं डकैत - एक प्रेम कथा की सफलता लगातार जारी है। ऐसे में अड़ीवी शेष का यह छोटा सा ब्रेक उनके लिए जश्न और खुद को फिर से तैयार करने का एक खास पल बन गया है।

Read more about: adivi sesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X