HIT 2 Trailer: Adivi Sesh की अपकमिंग फिल्म, दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस जैसी है कहानी! WATCH

adivi-sesh-s-film-hit-the-2nd-case-trailer-is-out-the-film-has-similarities-to-shraddha-murder-case

HIT 2 Trailer: पिछले दिनों दिल्ली की एक घटना ने पूरे देश को दहला दिया था। एक महिला के 35 टुकड़े कर, उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारने की घटना लगातार खबरों में बनी हुई है। वहीं, अब ऐसे ही हादसे को बड़े पर्दे पर भी दिखाया जाने वाला है, जो इत्तेफाक से 'मेजर' फेम आदिवी शेष की लेटेस्ट फिल्म "हिट - द सेकेंड केस" के ट्रेलर से समानताएं रखती है।

"हिट - द सेकेंड केस" में ठीक इसी तरह के अपराध को दिखाया जा रहा है। बता दें इस फिल्म की पटकथा को एक साल पहले लिखा गया था और ये महज एक इत्तेफाक ही है जो ये फिल्म दिल्ली में हुए हादसे के कुछ ही समय बाद रिलीज होने वाली है।

यही नही फिल्म में श्रद्धा के नाम का भी जिक्र किया गया है जो लोगों को एक बार को सोचने पर भी मजबूर कर देगा लेकिन यह सिर्फ एक संयोग ही है।

फिल्म का ट्रेलर पुलिस कृष्ण देव के सफर की एक झलक देता है, जिसका सामना एक भयानक केस से होता है। ट्रेलर में, कृष्ण देव अपराधियों का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि, 'क्रिमिनल्स बेवकूफ होते हैं और हम उन्हें जल्दी से जल्दी पकड़ लेंगे'। फिर वह उस केस की गुत्थी सुलझाने में जुट जाता है। लेकिन क्या कृष्ण देव इस केस को सॉल्व कर पाएंगे? बहरहाल, ये क्राइम थ्रिलर हर मोड़ पर दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है।

हिट 2 डॉ शैलेश कोलानू की हिट वर्स का दूसरा पार्ट है। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस फिल्म में अदिवि शेष नजर आएंगे,जो फिल्म मेजर से अपना हिन्दी फिल्म डेब्यू कर चुके हैं। ऐसे में अब उनके अगली फिल्म को लेकर भी नेटिजन्स और उनके फैन्स के बीच उत्साह की लहर है। फैंस ने मेकर्स से भी गुजारिश की है कि वो इस फिल्म को हिन्दी भाषा में भी रिलीज करें। ऐसे में हो सकता है कि दिसंबर एंड तक फिल्म हिन्दी वर्जन भी जारी कर दिया जाए।

इस फिल्म में अदिवि के साथ मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड में हैं। वहीं राव रमेश, पोसानी कृष्ण मुरली, तनिकेला भरणी, श्रीनाथ मगंती, कोमली प्रसाद फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को प्रशांति टिपिरनेनी प्रोड्यूस कर रही हैं जबकि नेचुरल स्टार नानी वॉल पोस्टर सिनेमा के तहत इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X