Adivi Sesh ने अपनी धमाकेदार पैन इंडिया फिल्म G2 का किया ऐलान, 9 जनवरी को होगा कुछ खास!

adivi-sesh-offers-a-sneak-peek-into-goodachari-sequel-g2-a-pan-india-film-know-the-release-date

Adivi Sesh Upcoming Film: अदिवि शेष ने साल 2022 की कमर्शियल फिल्में 'मेजर' और 'हिट 2' के साथ लोगों का दिल जीत लिया है। ना सिर्फ साउथ में, बल्कि देशभर में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उन्होंने अपने अब तक के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट G2 की एक झलक साझा की है।

G2 अदिवि की फिल्म गुडाचारी की सीक्वल है। पहले भाग ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद अब दूसरे पार्ट की घोषणा की गई है। G2 बिल्कुल वहीं से शुरु होगी, जहां पहले पार्ट का अंत किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स एक्शन के मामले में इस फिल्म को पहली वाली से दुगुना बड़ी बनाने वाले हैं। साथ ही कई नए किरदार भी फिल्म की टीम में शामिल होने वाले हैं।

अदिवि के पोस्टर रिलीज करने के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। इस इंटेंस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

पोस्टर में मुख्य अभिनेता अदिवि शेष को एक बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है जो वास्तव में काफी प्रभावशाली है। फिल्म में अदिवि के साथ शोभिता धुलिपाला और जगपति बाबू अहम किरदारों में हैं। पोस्टर के साथ ही इस स्पाई- थ्रिलर फिल्म के अगले वीडियो रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है.. फिल्म के कुछ प्री-विजन वीडियोज 9 जनवरी 2023 को लॉन्च किये जाएंगे।

अदिवि शेष ने 2022 में रिलीज़ हुई बायोग्राफिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म मेजर में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था और उन्होंने ये साबित किया कि वे एक पैन इंडिया स्टार हैं, अब लोग उन्हें 9 जनवरी 2023 को नए अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X