क्या सुशांत सिंह राजपूत के घर एक रात पहले पार्टी में थे आदित्य ठाकरे - आखिरकार तोड़ी चुप्पी
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार एक बड़े मंत्री के बेटे का नाम जुड़े होने की बात सामने आ रही थी। कुछ लोगों ने दबी ज़ुबान से तो कुछ ने खुले आम आदित्य ठाकरे का नाम लिया। और अब इस पूरे केस पर आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Recommended Video
आदित्य ठाकरे ने कहा है कि वो कुछ भी ऐसा नहीं करेंगे जिससे महाराष्ट्र का, शिव सेना का और ठाकरे परिवार का नाम कभी भी खराब हो।

आदित्य ठाकरे ने मंगलवार की शाम आखिरकार उन सारी रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी जिनके मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक रात पहले उनके घर एक पार्टी हुई थी जिसमें आदित्य ठाकरे भी शामिल थे।
माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस इसलिए इस केस को दबाना चाह रही है क्योंकि इसके तार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से जुड़ी हुई है। अब आदित्य ठाकरे ने अपना बयान मराठी में ट्वीट किया है जिसका अनुवाद हम आपके लिए कर रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications