अनुष्का रंजन - आदित्य सील की Wedding Pics: आलिया, अथिया, क्रिस्टल, भूमि, वाणी, रिया बनीं दुल्हन गैंग

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन, 21 नवंबर को एक्टर आदित्य सील के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस शादी में बॉलीवुड का लगभग हर जाना माना चेहरा शरीक हुआ। अनुष्का रंजन ने शादी के लिए लाल रंग के लहंगे को ना चुनकर पर्पल रंग के लहंगे में आदित्य के गले में वरमाला डाली।

इस मौके पर अनुष्का रंजन की पूरी गर्ल गैंग, आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, क्रिस्टल डिसूज़ा, रिया चक्रवर्ती मौजूद रहे। आदित्य और अनुष्का दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

aditya-seal-anushka-ranjan-are-husband-wife-see-wedding-pics-alia-bhatt-bhumi-athiya-vaani-and-other

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की मुलाकात, ज़ी 5 की वेब सीरीज़ फितरत की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस सीरीज़ में आदित्य, अनुष्का और क्रिस्टल डिसूज़ा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस सीरीज़ के बाद से ही दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। देखिए इस शादी से मेहमानों की खूबसूरत तस्वीरें -

नाचते गाते पहुंचा दूल्हा

नाचते गाते पहुंचा दूल्हा

आदित्य सील, नाचते गाते बारात लेकर अनुष्का रंजन के साथ सात फेरे लेने पहुंचे। जिन्हें नहीं याद हो, आदित्य सील ने मनीषा कोईराला के साथ कंट्रोवर्शियल एडल्ट फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी के साथ एक चाईल्ड एक्टर के तौर पर अपना फिल्म डेब्यू किया था।

बारातियों के साथ जमकर थिरके

बारातियों के साथ जमकर थिरके

बारातियों के साथ आदित्य भी जमकर थिरके। आदित्य ने अपना फिल्म डेब्यू, तुम बिन 2 के साथ किया था। लेकिन उन्हें पहचान मिली थी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ।

गर्ल गैंग के साथ दुलहन

गर्ल गैंग के साथ दुलहन

अनुष्का रंजन अपनी गर्ल गैंग के साथ। अनुष्का रंजन और क्रिस्टल डिसूज़ा ने एक साथ फितरत नाम की सीरीज़ में साथ काम किया है। अनुष्का के पिता शशि रंजन और मां अनु रंजन, इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।

यूं पहुंची आलिया

यूं पहुंची आलिया

अनुष्का की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट कुछ इस अंदाज़ में सिल्क की साड़ी पहने नज़र आईं।

वाणी कपूर

वाणी कपूर

वहीं वाणी कपूर, सफेद रंग के लहंगे और हल्के मेकअप के साथ बेहद खूबसूरत नज़र आईं।

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर पीले रंग के इस चटक लहंगे में काफी भारी मेकअप के साथ नज़र आईं और कैमरों से बिल्कुल बेखबर भी।

अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी ने शादी के गुलाबी रंग के बनारसी सिल्क लहंगे का चयन किया और वो इस लुक में बेहद शानदार दिखीं।

मिस्टर एंड मिसेज़ सील

मिस्टर एंड मिसेज़ सील

अनुष्का और आदित्य ने दो सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। फिल्मीबीट की ओर से उन्हें शादी की ढेरों बधाईयां।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X