अनन्या पांडे से ब्रेकअप के खबरों के दौरान चंकी पांडे के साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर, लोग बोले- 'झूठ था ब्रेकअप...

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम पेज पर कई क्रिप्टिक पोस्ट देखने को मिली थी।
लेकिन अब जो कुछ भी सामने आया है वो आपको फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच में दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। जी हां, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें चंकी पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के सामने आते ही धमाका हो गया है और लोगों के मन में कई सवाल शुरु हो गए हैँ। लोगों का कहना है कि इन दोनों के साथ में दिखने का क्या इशारा है। बता दें कि एक प्रोजेक्ट के लिए दोनों का साथ में आए हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, 'मम्मा मिया वे तो बस मज़ाक कर रहे थे।' एक ने लिखा, 'अनन्या झूम रही होगी!' एक का कहना है, 'मुझे लगता है..शूट पर चंकी पांडे ही कुछ आग लगाके आया होगा..।' एक ने लिखा, 'एक छिपाने की जगह के साथ ड्रेक, हाहाहा।' एक ने लिखा, 'ससुर दमाद एक साथ।' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर वर्कफ्रंट
आदित्य रॉय कपूर इस साल फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगे। मेट्रो... इन दिनो में शहरी परिवेश जोड़ों की दिल छू लेने वाली कहानियाँ हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। देखने वाली बात होगी ये फिल्म किस तरह का कलेक्शन करती है। फैंस काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











