..................... Aditya Roy Kapur tests positive for Corona Virus Om Battle Within trailer launch cancelled | एक्टर आदित्य रॉय कपूर कोरोना पॉज़िटिव, पोस्टपोन हुआ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च - Hindi Filmibeat

आदित्य रॉय कपूर कोरोना पॉज़िटिव, पोस्टपोन हुआ अगली फिल्म ओम द बैटल विद इन का ट्रेलर लॉन्च

बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना धीरे धीरे अपने पांव पसार रहा है। अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं और क्वारंटीन में जा चुके हैं। आदित्य इस समय अपनी अगली फिल्म ओम द बैटल विद इन के प्रमोशन में व्यस्त थे। हाल ही में फिल्म का एक मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया है।

वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए बड़ी तैयारी की जा रही थी लेकिन अब आदित्य के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद इसका असर फिल्म के प्रमोशन पर काफी ज़्यादा पड़ेगा। ये फिल्म 1 जुलाई को रिलीज़ होनी है।

aditya-roy-kapur-tests-positive-for-corona-virus-om-battle-within-trailer-launch-postponed

गौरतलब है कि हाल ही में आदित्य अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पर भी नज़र आए थे। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की थी। वहीं इसके बाद, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में नज़र आए थे।

पहली एक्शन फिल्म

पहली एक्शन फिल्म

ओम द बैटल विद इन में आदित्य रॉय कपूर के अपोज़िट संजना सांघी नज़र आएंगी। संजना ने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर दिल बेचारा के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं ओम द बैटल विद इन, आदित्य रॉय कपूर के लिए बेहद अलग फिल्म है। ये उनके करियर की पहली एक्शन फिल्म है जहां आदित्य हार्ड कोर एक्शन करते नज़र आएंगे। फिल्म से आदित्य का रफ और टफ लुक भी सामने आ चुका है।

2009 में की थी शुरूआत

2009 में की थी शुरूआत

आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में सलमान खान - अजय देवगन स्टारर लंदन ड्रीम्स के साथ की थी। इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की गुज़ारिश और विपुल शाह की एक्शन रीप्ले में भी सपोर्टिंग किरदारों में नज़र आए। उनका पहला लीड रोल था 2013 में श्रद्घा कपूर के साथ आशिकी 2 में। इस फिल्म को और आदित्य - श्रद्धा की केमिस्ट्री को काफी ज़्यादा पसंद किया गया था।

2020 की धमाकेदार शुरूआत

2020 की धमाकेदार शुरूआत

2020 की धमाकेदार शुरूआत, आदित्य रॉय कपूर ने दिशा पाटनी के साथ की थी। दोनों की जोड़ी मलंग में नज़र आई और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। माना जा रहा था कि एक विलेन सीक्वल में भी दोनों की जोड़ी दोहराई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लगा ज़ोर का झटका

लगा ज़ोर का झटका

आदित्य रॉय कपूर को ज़ोर का झटका लगा आलिया भट्ट स्टारर सड़क 2 के साथ। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोगों का सारा गुस्सा महेश भट्ट की इस फिल्म पर फूटा और लोगों ने इस फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया।

लू़डो में जीता दिल

लू़डो में जीता दिल

हालांकि, आदित्य ने वापसी की अनुराग बसु की फिल्म लूडो के साथ जिनकी चार कहानियों में से एक कहानी आदित्य रॉय कपूर की थी। सान्या मल्होत्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया वहीं दोनों पर फिल्माया गया गाना आबाद बर्बाद तो फैन्स को काफी पसंद आया और अब तक चार्टबस्टर लिस्ट में काफी ऊपर है।

द नाईट मैनेजर रीमेक

द नाईट मैनेजर रीमेक

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो ओम के अलावा आदित्य रॉय कपूर गुमराह नाम की फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं वो द नाईट मैनेजर के रीमेक में ऋतिक रोशन को रिप्लेस कर चुके हैं। थाडम रीमेक में भी आदित्य रॉय कपूर के फाईनल होने की बात चल रही है लेकिन ये प्रोजेक्ट अभी तक अनाउंस नहीं किए गए हैं। उम्मीद है आदित्य जल्दी ही कोरोना को मात देने के बाद अपनी आने वाली फिल्म को ज़बरदस्त तरीके से प्रमोट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X