Valentine's Day पर आदित्य रॉय कपूर ने दिया लेडी लव Ananya Panday को सरप्राइज, देखें PHOTOS

Ananya Panday Valentine's Day Gift: वेलेंटाइन डे हर प्यार करने वालों के लिए बेहद ही खास दिन होता है। हर कोई इस खास दिन पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहता और उसके दिन को स्पेशल बना देना चाहता है। आम हो या खास हर कोई इस दिन अपने पार्टनर को खास फील करवाने के लिए कुछ खास प्लानिंग करता है। कुछ ऐसी ही प्लानिंग लगता है बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी लेडी लव के लिए की है। जी हां, हाल ही में अनन्या पांडे द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी इस बात का सबूत है कि इस बार उनका वेलेंटाइन डे उनके लवर ने खुशियों से भर दिया है।
वेलेंटाइन डे पर मिला अनन्या को सरप्राइज
इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर वेलेंटाइन डे पर अपने स्पेशल गिफ्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। क्योंकि अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसी चीजें शेयर की हैं जिसे देख फैन्स भी बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं। जी हां, अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने स्पेशल वन द्वारा दिए गए सन फ्लावर बुके और हार्ट बैलून शेयर किए हैं। इसे शेयर करने के बाद तो फैन्स को क्लीयर ही हो गया है कि ये गिफ्ट किसी और ने नहीं बल्कि आदित्य ने अपनी लेडी लव को दिए हैं।
फिल्मी गलियारे में है रिलेशनशिप की तेज चर्चा
आपको बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशन के चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी तरफ से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को आए दिनों किसी ना किसी वेकेशन पर स्पॉट जरूर किया जाता है। इतना ही नहीं किसी भी इवेंट या फेस्टिवल पर भी अनन्या और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आते हैं। काम की बात करें तो अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉल मी बे' को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











