आदित्य रॉय कपूर ने शुरु की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' रीमेक के श्रीलंका शेड्यूल की शूटिंग
'द नाइट मैनेजर' का हिंदी रीमेक इस वर्ष ओटीटी की की सबसे रोमांचक बड़े स्तर की प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस सीरीज के लिए आदित्य रॉय कपूर को लॉक किया गया है। हमारे सूत्रों को अब पता चला है कि अभिनेता ने श्रीलंका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें, आदित्य शो में एक बहुत गहरा और लेयर से भरपूर किरदार निभा रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर द नाइट मैनेजर रीमेक के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हैं। अभिनेता का शेड्यूल टाइट है और वह श्रीलंका के खूबसूरत लोकेशंस में कुछ रोमांचक दृश्यों को शूट करेंगे।

सीरीज से जुड़े सूत्र ने आगे कहा, "आदित्य शो में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए एक निरंतर तैयारी की जरूरत है। साथ ही साथ अभिनेता अपने फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, जो कि उनके किरदार के लिए आवश्यक है।" ओटीटी स्पेस में आने वाले युवा पीढ़ी के सितारों में से एक आदित्य इस शो में टाइटल भूमिका में होंगे।
2016 में रिलीज हुआ 'द नाइट मैनेजर' दुनिया भर में एक बड़ा हिट 'स्पाई- थ्रिलर' सीरीज रहा है और इसने 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में कई पुरस्कार अर्जित किए। इस बीच, आदित्य रॉय कपूर के पास साल के लिए एक पैक्ड कैलेंडर है। शो के साथ, उनके पास इस साल पाइपलाइन में ओम और तमिल हिट फिल्म थडम का रीमेक भी है।


Click it and Unblock the Notifications