अनन्या पांडे से ब्रेकअप की खबरों के दौरान सारा अली खान के साथ दिखे आदित्य, फिर उड़ी अफवाह कि..

पिछले कुछ समय से लगाता अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर चर्चा थी। ये बॉलीवुड का रूमर्ड कपल हुआ करता था। अक्सर देखा जाता था कि दोनों की तस्वीरें और वीडियोज लीक होते रहते थे।
लेकिन बीते कुछ दिनों से जो खबरें आ रही हैं वो काफी चौकाने वाली हैं। पता चला है कि इस रूमर्ड कपल का ब्रेकअप हो गया है। जी हां, इसके बाद से लोग हैरान हैं और कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं वो आपको हैरान कर देंगी।
आदित्य रॉय कपूर का नाम अब सारा अली खान से जोड़ा जा रहा है। जी हां, अनन्या पांडे के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच आदित्य रॉय कपूर को सारा अली खान के साथ पार्टी करते देखा गया। ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई वो आग की तरह वायरल हो गई।
आदित्य और सारा को एक साथ कुछ मजेदार समय का आनंद लेते हुए देखा गया। खबरों की मानें तो दोनों अपनी आने वाली फिल्म मेट्रो इन डिनो के सेट पर निर्देशक अनुराग बसु का जन्मदिन मना रहे थे। ये तस्वीरें काफी धुंधली हैं जिसको लेकर कुछ साफ साफ नहीं कहा जा सकता है। सारा अली खान इस वक्त काफी बिजी हैं।
नहीं आया रिएक्शन
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की तरफ से इस खबर को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। सारा अली खान का नाम कई एक्टरों के साथ पहले भी जुड़ा है लेकिन रिलेशनशिप कुछ लंबा नहीं चल पाया। हालांकि अनन्या और आदित्य डेटिंग के बाद अचानक क्यों अलग हो गए ये कई लोगों के लिए बड़ा सवाल बनकर सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications












