सलमान खान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर घुसी अनजान औरत, कपड़े और महंगे गिफ्ट्स का लालच देकर...

Aditya Roy Kapur

Aditya Roy Kapur Security Breach: मुंबई में बॉलीवुड सितारों को लेकर दीवानगी कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब यह दीवानगी हद पार कर जाए, तो मामला पुलिस तक पहुंच जाता है। ताजा मामला एक्टर आदित्य रॉय कपूर से जुड़ा है, जहां एक महिला दुबई से मुंबई सिर्फ उनसे मिलने आ गई और सीधे उनके घर में घुस गई।

एक महिला आदित्य रॉय कपूर के घर पहुंची

यह मामला सोमवार शाम का है। वो महिला आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा वाले घर पर पहुंची और बोली कि वो एक्टर के लिए कुछ खास कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई हैं। उसने घर के नौकर को बताया कि उसकी एक्टर से पहले से मीटिंग तय है। स्टाफ ने भी सोचा कि शायद कोई कॉस्ट्यूम डिजाइनर या जान-पहचान वाली हो और अंदर आने दिया।

आदित्य ने पहचानने से किया इंकार

लेकिन असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ, जब आदित्य रॉय कपूर खुद घर पहुंचे। उन्होंने महिला को देखा और तुरंत कहा कि वो उसे पहचानते तक नहीं। महिला ने फिर भी उनसे मिलने की जिद की, लेकिन उनके स्टाफ ने तुरंत उस महिला को एक्टर से मिलने से रोक दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घबराए स्टाफ ने तुरंत पुलिस को कॉल किया और कुछ ही देर में महिला को हिरासत में ले लिया गया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि महिला आखिर चाहती क्या थी- सिर्फ फैन बनकर आई थी या उसका कुछ और इरादा था?

सलमान के घर हुई सिक्योरिटी ब्रीच

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये कोई अकेला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले सलमान खान के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट्स, में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 20 और 21 मई को दो लोग, एक महिला और एक शख्स, सलमान से मिलने की कोशिश में उनके घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।

23 साल का शख्स घर में घुसा

23 साल का जितेंद्र कुमार सिंह, जो कि छत्तीसगढ़ से आया था। सुबह-सुबह सलमान के बंगले के बाहर मंडरा रहा था। जब पुलिस ने टोका, तो उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटक दिया। लेकिन उसका पागलपन यहीं खत्म नहीं हुआ।

सलमान के घर में घुसने की कोशिश

शाम को वह एक दूसरी गाड़ी के पीछे-पीछे चुपचाप अपार्टमेंट के अंदर घुस गया, लेकिन इस बार उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस को उसने बताया कि वो बस सलमान से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस ने जब उसे रोका, तो उसने चोरी-छुपे अंदर जाने की तरकीब निकाल ली।

इस तरह की घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस अब और सख्त हो गई है। फिल्मी सितारों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेलिब्रिटीज की लोकप्रियता अब उनके लिए सुरक्षा का सिरदर्द बनती जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: aditya roy kapur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X