संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बोले आदित्य रॉय कपूर,-"मेरा साथ उस वक्त किसी ने नहीं दिया..."

Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशन लाइफ दोनों को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार आदित्य रॉय कपूर ने अपने स्ट्रगल को लेकर बात की और बताया कि उनके लिए यहां तक पहुंचना कितना मुश्किल सफर रहा था।
आदित्य रॉय कपूर का इंटरव्यू-
आदित्य इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वेब सीरीज में 'शान सेनगुप्ता' के किरदार के लिए उनकी काफी सराहना की गई। ओटीटी पर अभिनेता ने अपनी धाक जमा ली है।
इस बीच उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संघर्षों, असफलताओं और बॉलीवुड में नेपोटिज्म का सामना करने पर भी बात की।
बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए आदित्य ने यह खुलासा किया कि वह अपने भाइयों के समर्थन के बिना बॉलीवुड में अपनी राह बनाते हुए फिल्में हासिल करने में कामयाब रहे।
आदित्य ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोग जानते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक भूमिकाओं से की, जिसमें उनके भाई शामिल नहीं थे।
ऑडिशन के दौरान रिजेक्शन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने खुलासा किया कि उन पर कभी भी इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा।
उन्होंने कहा कि अस्वीकृति एक अभिनेता के जीवन का हिस्सा है और बेहतर होगा कि इसकी आदत डाल ली जाए। ऑडिशन के शुरुआती दिनों में बहुत रिजेक्शन मिले।
अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कई रिजेक्शन का सामना किया है, लेकिन कभी इससे हताश नहीं हुए और न ही इसे नेपोटिज्म का हिस्सा माना। बस वह संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई। खैर आज के वक्त में तो आदित्य एक सफल एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस बीच आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, दोनों ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
