एक नॉर्मल लड़के के रोल से बहुत खुश हूं : आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म 'ओके जानू' में आदित्य का कैसा रोल है। जानिए खुद आदित्य की ज़ुबानी।
फिल्म आशिकी 2 में एक साथ धमाल मचाने वाले अादित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर आपके सामने तहलका करने आ रहे हैं। जी हां..शाद अली की आने वाली फिल्म ओके जानू में आपको श्रद्धा और अादित्य की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी।

हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अपने रोल के बारे में बताया। आदित्य ने बताया कि मेरी अगली फिल्म 'ओके जानू' है। आदित्य ने बताया कि फिल्म में उनका रोल एक बेहद कूल और रिलैक्स लड़के का है। काफी समय बाद मैं एक नॉर्मल लड़के का रोल निभाने जा रहा हूं, जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।
ऐ दिल है मुश्किल से डिलीट किया था ये गाना..आप भी देखें
आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 'ओके जानू' तमिल हिट फिल्म 'ओके कनमनी' का रीमेक है। फिल्म 'ओके जानू' लिव-इन रिश्तों पर आधारित है और इसकी कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।


Click it and Unblock the Notifications