..................... Aditya Roy Kapur के साथ भरी महफिल में महिला फैन ने की ऐसी हरकत Aditya Roy Kapur's Female fan tried to kiss him publicly, people said - 'This is harassment' - Hindi Filmibeat

Aditya Roy Kapur के साथ भरी महफिल में महिला फैन ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'यह हैरेसमेंट है'

aditya roy kapur, the night manager

आदित्य रॉय कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म द नाइट मैनेजर को लेकर बिजी हैं और उनको लेकर काफी चर्चा है। बता दें कि आदित्य की जासूसी थ्रिलर का प्रीमियर 17 फरवरी को होने वाला है और फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी चर्चा में है और लोग एक फैन को ट्रोल कर रहे हैँ। दरअसल आदित्य रॉय कपूर और उनकी महिला फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में फैन ने आदित्य जबरदस्ती किस करने की कोशिश की है। जैसे ही महिला फैन ने ऐसी हरकत की तो आदित्य चौंक गए और उन्होने सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया।

यह द नाइट मैनेजर की हालिया स्क्रीनिंग के दौरान हुआ। इस घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल पहले महिला फैन सेल्फी के लिए अभिनेता के पास जाती हुई नजर आ रही है।

जबरदस्ती गाल पर किस करने की कोशिश

जबरदस्ती गाल पर किस करने की कोशिश

इसके बाद वो जबरदस्ती गाल पर किस करने की कोशिश करती है। वह उसके गले में हाथ भी डालती है। हालांकि आदित्य रॉय कपूर बचने की कोशिश करते हैँ। इसके बाद इस महिला फैन को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

उत्पीड़न ठीक नहीं है!

उत्पीड़न ठीक नहीं है!

एक ने लिखा है, ''हाय भगवान्! इस तरह का उत्पीड़न ठीक नहीं है! लोगों को क्या दिक्कत है? यहां तक ​​कि मैं भी उसे पसंद करता हूं लेकिन मैं जबरदस्ती उसे किस करने की कोशिश नहीं करूंगा, यह शुद्ध उत्पीड़न है।''

छेड़छाड़ का मामला दर्ज

छेड़छाड़ का मामला दर्ज

इसके अलावा एक ने लिखा, "एक आदमी एक अभिनेत्री के साथ ऐसा करने की कल्पना करें। उस पर अब तक छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया होता, और नारीवादी पागल हो गए होते।''

कोई रिएक्शन नहीं दिया

कोई रिएक्शन नहीं दिया

इस तरह से लगातार लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि आदित्य रॉय कपूर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन उनके फैंस इसपर बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X