..................... आदित्य रॉय कपूर ने छोड़ी एक विलेन 2 | Aditya roy kapoor part ways with Mohit Suri and quits ek villain 2 - Hindi Filmibeat

आदित्य रॉय कपूर ने छोड़ी मोहित सूरी की एक विलेन 2, अजीब है कारण

आदित्य रॉय कपूर ने मोहित सूरी की एक विलेन 2 छोड़ दी है और फिल्म को छोड़ने का कारण है मतभेद। दरअसल, आदित्य फिल्म के क्रिएटिव फैसले लेना चाहते थे और मोहित सूरी को ये बात पसंद नहीं आ रही थी।

जब मोहित, आदित्य के सुझाव मानते नहीं दिखाई दिए तो आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म को अलविदा कह देना बेहतर समझा।

aditya-roy-kapur-part-ways-with-mohit-suri-and-quits-ek-villain-2

मोहित सूरी ने एक विलेन 2 की स्टारकास्ट का एलान कुछ महीनों पहले ही किया था। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी एक साथ दिखाई देने वाले थे।

अब देखना है कि आदित्य को फिल्म में कौन रिप्लेस करता है। दिलचस्प है कि आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की जोड़ी दर्शकों को मोहित सूरी की मलंग में काफी पसंद आई थी।

मोहित सूरी इस लॉकडाउन के बीच मलंग 2 का भी काम शुरू कर चुके हैं। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो वो आलिया भट्ट के अपोज़िट सड़क 2 में दिखाई देंगे जो डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X