दावत-ए-इश्क के चक्कर में परिणिति को लेना पड़ा पब्लिक टॉयलेट का सहारा
दावत-ए-इश्क के स्टार्स आदित्य राॅय कपूर और परिणिति चोपड़ा फूड यात्रा पर निकले हुए हैं। यात्रा के दौरान दोनों ही लजीज व्यंजनों को लुत्फ उठा रहे हैं। परिणिति -आदित्य दोनों ही तीन दिन से फूड यात्रा पर हैं। यह यात्रा दोनों सितारों ने अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए आयोजित की है। परिणिति-आदित्य आजकल राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं। मिष्ठान भंडार के ब्रेकफास्ट के साथ उन्होंने अपनी फूड यात्रा का आगाज किया। ब्रेकफास्ट के बाद आदित्य-परिणिति फतेहपुर सीकरी की ओर चल पड़े।
लेकिन बीच यात्रा में अचानक से ये क्या हुआ....? अचानक से पेट खराब होने के चलते आदित्य-परिणिति को पब्लिक टाॅयलेट का सहारा लेना पड़ा। पब्लिक प्लेस की टाॅयलेट के बाहर एक लंबी लाइन में लगकर उन्हें इंतजार करना पड़ा। इंतजार के दौरान परिणिति के चेहरे के भाव देखने लायक थे। अचानक से नेचर काॅल के चलते यह फूड यात्रा दोनों के कहीं भारी न पड़ जाए। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं आदित्य-परिणिति की रोमांचक यात्रा के बीच का रोमांच.......


Click it and Unblock the Notifications











