आशिकी 2 के डायरेक्टर की फिल्म मिल रही थी, आदित्य राय कपूर अब हो गए OUT

आपने फिल्म आशिकी 2 तो जरूर देखी होगी जिसमें आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर की की जोड़ी ने आपको एक बार फिर से सच्चे प्यार की याद दिया थी। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने आदित्य को ये फिल्म देकर उनके डूबते हुए करियर को फिर से पटरी पर ला दिया था।

इसके बाद से मोहित एक फिल्म और आदित्य के साथ बनाने वाले थे जिसकी तैयारी भी चल रही थी पर हुआ कुछ ऐसा कि अब आदित्य राय कपूर इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Aditya roy kapoor, mohit suri, ashiqui 2, आदित्य रॉय कपूर, मोहित सूरी, आशिकी 2

आपको बता दे कि मोहित सूरी एक बार फिर से आदित्य के करियक की डूबती हुई नइया को पार लगाने की जुगत में थे और उन्होने आदित्य के सामने एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का प्रस्ताव भी रखा था।

बता दे कि मोहित सूरी इस बार फिल्म आदित्य और कृति को साइन करने वाले थे। बता दें कि मोहित सूरी चाहते थे कि उनकी फिल्म सिर्फ और सिर्फ आदित्य ही करें और वो शुरु से वो आदित्य को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते है।

डीएनए की रिपोर्ट की माने तो मोहित सूरी आदित्य रो लीड में इसलिए लेना चाहते थे क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म के लिए आदित्य राय कपूर सबसे सही विकल्प है।

इसके साथ ही ये खबर आ रही है कि फिल्म के लिए सब कुछ सही चल रहा था लेकिन बीते दो दिनों में कुछ बात नहीं बन सकी और मोहित सूरी इस फिल्म के लिए आदित्य राय कपूर को कनवेंस नहीं कर सके।

इस बात से इतना तो साफ हो गया है कि इस फिल्म का हिस्सा अब आदित्य राय कपूर तो बिल्कुल भी नहीं होगे क्योंकि फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उन्होने खुद ही मना किया है।

अगर अफवाहों की माने तो आदित्य राय कपूर अगली फिल्म शिद्दत मे नजर आएँगे और फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनक्षी सिन्हा होगी। सुनने में तो ये भी आया है कि फिल्म की सितंबर 2018 में रिलीज होगी।

हालांकि इसको अफवाह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस तरह की फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दे कि आदित्य ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करके लोगों का दिल जीता है।

ये बात भी सच है कि आशिकी 2 के बाद से लोगों का प्यार आदित्य को उस हद तक नहीं मिला है। इस फिल्म से लोगों को उम्मीदें थी कि एक बार फिर वो आदित्य को रोमांटिक किरदार में देखेंगे लेकिन ये नही हो सका।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X