..................... Aditya Roy Kapur joins the cast of Anurag Basu's Life in a Metro sequel - Hindi Filmibeat

आदित्य रॉय कपूर के साथ फाइनल हुई लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल की स्टारकास्ट, जानिए डीटेल्स

काफी समय से अनुराग बसु के लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल की कास्टिंग को लेकर चर्चा ज़ोरों में थी। अब आखिरकार फिल्म की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म से आखिरी नाम जोड़ा जा रहा है आदित्य रॉय कपूर का। आदित्य के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख का नाम फाइनल माना जा रहा है।

फिल्म अनुराग बसु की सुपरहिट फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का अगला संस्करण माना जा रहा है। यानि कि इस सीरीज़ की अगली फिल्म जहां बड़े शहरों में रहने वाले और खो जाने वाले चार नए चेहरों की कहानी है। फिल्म में अभिषेक, फातिमा, राजकुमार और आदित्य के हिस्से एक एक कहानी आएगी।

aditya-roy-kapur-joins-the-cast-of-anurag-basu-s-life-in-a-metro-sequel

फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर तेज़ी से काम चल रहा है। सबसे पहले फिल्म के लिए करीना कपूर और अर्जुन कपूर का नाम बाहर आया था। लेकिन अब फिल्म के लिए ये चार नाम फाइनल माने जा रहे हैं। आदित्य के लिए ये तीसरा लगातार बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके अलावा वो करण जौहर की कलंक और महेश भट्ट की सड़क 2 में काम कर रहे हैं।

सड़क 2 में आदित्य रॉय कपूर आलिया भट्ट के साथ रोमांस करेंगे। वहीं कलंक में आदित्य की जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा के साथ बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X