आदित्य रॉय कपूर रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे स्पेन, सामने आई तस्वीर

Aditya Roy Kapur-Ananya Panday: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे को लेकर इस वक्त कई सारी खबरें आ रही हैं, दोनों की डेटिंग की खबरें भी पिछले एक साल से लगातार लाइमलाइट का हिस्सा रही हैं। ऐसे में अब दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने स्पेन पहुंचे हैं तो दोनों के रिश्ते को फैंस ने कंफर्म कर दिया है। अफेयर की खबरों को लेकर बैसे कपल ने अभी तक कुछ नहीं बोला है।
सोशल मीडिया से रिश्ते का सच आया सामने-
स्पने में दोनों स्टार एक साथ ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया से सामने आई, बात ऐसी है कि, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक जैसी पोस्ट शेयर की है जो स्पेन में हो रहे एक लाइव कॉन्सर्ट की है। इसका मतलब साफ है कि दोनों एक ही जगह पर एक साथ हैं और सबसे दूर छिप-छिपकर अपने प्यार को आगे बढ़ा रहे हैं।
एक साल से आदित्य और अनन्या कर रहे डेंट-
पिछले एक साल से दोनों के डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं लेकिन दोनों ने इस पर मानो चुप्पी ही साध ली है, ना तो कभी साथ दिखते हैं और ना ही इसे लेकर कुछ कहते हैं। हालांकि कुछ समय पहले दोनों फैशन वीक में साथ रैंप वॉक करते दिखे थे जहां इस जोड़ी के खूब चर्चे हुए। इसके बाद कई मौको पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया।
करण जौहर ने रिश्ते का किया खुलासा-
आदित्य और अनन्या के रिश्ते को लेकर और इनकी डेटिंग की खबर को लीक करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद करण जौहर थे। जिन्होंने कॉफी विद करण में इनकी नजदीकियों का खुलासा किया, उन्होने कहा था कि अपनी बर्थडे पार्टी में उन्होंने आदित्य और अनन्या को काफी करीब देखा जिससे साफ है कि इनके बीच कुछ तो है। इसके बाद से दोनों के अफेयर वाली खबर ने तुल पकड़ लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
