होने वाले ससुर के साथ चोरी-छिपे मीटिंग सेट कर रहे Aditya Roy Kapur? इंप्रेस करने के लिए ले गए गोवा!

ADITYA ROY KAPUR

Aditya Roy Kapur Chunky Pandey: अनन्या पांडे क रिलेशनशिप को लेकर आए दिन अफवाहें उड़ती रहती हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि इन दिनो वो आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं लेकिन पिछले दिनों यह भी खबर आई कि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के कथित ब्रेकअप की अफवाहें वायरल होने के कुछ दिनों बाद, हैंडसम हंक को हाल ही में अनन्या के पिता चंकी पांडे के साथ गोवा में छुट्टियां मनाते देखा गया। हालांकि आदित्य और अनन्या ने न तो अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और न ही इससे इनकार किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें और साथ दिखना उनके प्यार की गवाही देते हैं।

गोवा में एक फैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें चंकी और आदित्य के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है, वो भी अलग-अलग। पहली तस्वीर चंकी पांडे के साथ फैन की सेल्फी है और दूसरी तस्वीर में वह समंदर किनारे आदित्य रॉय कपूर के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। ये देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आदित्य और चंकी साथ में समय बिता रहे हैं।

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदित्य और अनन्या अपने रिश्ते के एक साल के अंदर ही अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में, चंकी ने अनन्या के रिलेशनशिप स्टेटस और आदित्य के साथ उसके रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उनकी बेटी अब बड़ी हो गई है। एक्टर ने कहा- "मुझे लगता है कि वह 25 साल की है, वह मुझसे ज्यादा पैसा कमा रही है। वह जो चाहती है वह करने के लिए आजाद है।"

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आदित्य रॉय कपूर अगली बार 'द नाइट मैनेजर' के सीक्वल में दिखाई देंगे, इस शो ने उन्हें रातोंरात सफलता दिलाई। उनके पास पाइपलाइन में अनुराग बसु के साथ 'मेट्रो इन दिनो' भी है, जिसमें उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ दिखाई जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: aditya roy kapur ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X