महिला के जबरदस्ती किस करने वाली हरकत पर Aditya Roy Kapur ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो काफी ज्यादा..

aditya roy kapoor

'द नाइट मैनेजर' वेब सीरीज के साथ आदित्य रॉय कपूर काफी जल्दी धमाका करने वाले हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो कमाल का किरदार इस फिल्म में करने वाले हैं। हालांकि आदित्य किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं, बता दें कि हाल ही में एक महिला ने आदित्य रॉय कपूर को जबरन किस करने की कोशिश की थी। अब इस मामले में आदित्य रॉय कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

जी हां, एक महिला फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके करीब आ गई और उसने अभिनेता के गाल को चूमने की जबरन कोशिश की जिससे आदित्य बचते नजर आए थे। अब आदित्य ने इसपर सवाल पूछे जाने पर कहा कि, ''सच कहूं के इससे मैं किसी तरह से प्रभावित नही हुआ।

मुझे उस वक्त संभलना था और मैने वैसा ही किया। वो महिला काफी स्ट्रॉग थीं। लेकिन मैं इसे समझ सकता हूं क्योंकि वो अपने पसंदीदा अभिनेता से प्यार करती है इसलिए उसने ऐसा किया, इस वजह से मैं उसकी आलोचना नहीं करूंगा। वो इस तरह से अपना प्यार व्यक्त कर रही थी। मैंने इस घटना पर विचार भी किया है।''

आदित्य रॉय कपूर का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ अभिनेता अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला भी नजर आने वाली हैं।

आदित्य रॉय कपूर इस वेब सीरीज से धमाकेदार डेब्यू करने जा रहे हैं और उनको इस सीरीज से काफी उम्मीदें हैं। अब सीरीज रिलीज के बाद कैसे प्रदर्शन करती है ये तो देखने वाली बात होगी। हालांकि इसके ट्रेलर ने सबको काफी प्रभावित किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X