Pic Alert: 'मलंग' जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की स्पेशल बाइक राइडिंग

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी ने अपनी आगामी फिल्म में अपनी केमिस्ट्री के साथ स्क्रीन पर अभी से आग लगा दी हैं, और ऐसे में इस मस्त मलंग जोड़ी को हाल ही में एक बाइक राइडिंग का लुत्फ़ उठाते हुए देखा गया।

जो इन दिनों राजधानी दिल्ली में अपनी फिल्म "मलंग" का प्रचार कर रहे है। दोनों ने एक साथ बाइक की सवारी करते हुए अपनी फिल्म को प्रोमोट करना सुनिश्चित किया है। उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री ने हमारा दिल जीत लिया है! इंडिया गेट के चारों ओर चक्कर लगाते हुए, दोनों अपने स्पोर्ट्स अंदाज़ में मुस्कुराते हुए नज़र आए।

malang

आदित्य ने जहां हैंडल की कमान संभाली हुई थी, वहीं दिशा की खुशी सातवें आसमान पर थी क्योंकि दोनों के जहन में मलंग के गोवा शूट के दिनों की यादें ताज़ा हो गयी जिसकी झलक हम ट्रेलर में देख सकते हैं। संपूर्ण टीम फ़िल्म के प्रचार में व्यस्त है। वहीं दोनों प्रमुख कलाकार शहर में दोपहिया पर टहलते हुए नज़र आ रहे है।

मलंग के पोस्टर से लेकर दमदार ट्रेलर और अब तक रिलीज़ हुए गानों को सभी से प्रशंसा मिल रही है। मलंग एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसमें अनिल कपूर और कुणाल केमू के साथ आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी प्रमुख भूमिका में हैं।"मलंग" 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X