..................... Aditya Roy Kapur and Ananya Pandey seen together started hiding their faces after seeing paparazzi. - Hindi Filmibeat

एक साथ नजर आए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पैपराजी को देख छुपाने लगे चेहरा, इस हरकत पर फैंस को आया गुस्सा

Aditya Roy Kapur and Ananya Pandey

Aditya Roy Kapur and Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस वक्त अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर ही साथ देखे जाते हैं। बीती रात एक बार फिर से दोनों एक साथ फिर से नजर आए लेकिन जैसे ही रुमर्ड कपल पर पैपराजी की नजरें पड़ी तो दोनों चेहरा छुपाकर भागने लगे।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर-

इन दिनों एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों पैपराजी को देख चेहरा छुपाकर भागने लगे थे।

दरअसल इस बार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या कपूर मुंबई में विक्रम मोटवानी के ऑफिस के बाहर ही साथ नजर आए थे लेकिन दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज नहीं दिए। पहले आदित्य ऑफिस के बाहर आए और फिर बाद में अनन्या दिखी।

इस दौरान दोनों के लुक की बात करें तो इस दौरान आदित्य रॉय कपूर ऑल व्हाइट लुक में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान अनन्या ने भी आदित्य से ट्विनिंग करते हुए व्हाइट टॉप पहना हुआ था, जिसे उन्होंने ब्लू जींस के साथ कैरी किया था।

अनन्या और आदित्य का रिश्ता-

बॉलीवुड सेलेब्स आदित्य और अनन्या के रिश्ता का खुलासा बैसे तो करण जौहर के शो में हो गया था परंतु किसी ने इस पर ज्यादा नहीं दिया था। लेकिन फिर दोनों पार्टीज में साथ नजर आने लगे और बाद में किसी किसी इवेंट के अंदर के वीडियो और फोटोज देख फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

इसके बाद पिछले कुछ दिनों से ये कपल एक साथ वेकेशन पर है। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ नई तस्वीरे सामने आई है । इन तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं । इसके बाद दोनों के रिश्ता पर मौहर लग गई। परंतु आज तक दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X