..................... Aditya Roy Kapur and Ananya Panday private photos leaked, confirms affair, couple chilling together in Lisbon - Hindi Filmibeat

आदित्य रॉय कपूर- अनन्या पांडे के प्राइवेट लम्हे, लिस्बन की सड़कों पर कमर में बाहें डाले दिखे, फोटोज Leaked

By Filmibeat Desk
aditya-roy-kapur-ananya-panday-private-photos-leaked-confirm-affair-both-chilling-together-in-lisbon

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday photos leaked: लंबे समय से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में घूम रही हैं। दोनों के साथ होने की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते साल ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। उसके बाद भी दोनों सितारे कई मौकों पर साथ दिखे।

करण जौहर ने भी इस शो कॉफी विद करण में इस बारे में हिंट दिया था। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी ये जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है। लिहाजा, समय समय पर दोनों की रिलेशनशिप सूर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कमेंट नहीं किया।

लिस्बन की सड़कों पर रोमांटिक हुए अनन्या- आदित्य

बहरहाल, अब पुर्तगाल के लिस्बन शहर से दोनों ही ऐसी तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो इनके अफेयर की खबरों की पुष्टि करता है। इन तस्वीरों में अनन्या और आदित्य लिस्बन की सड़कों पर साथ घूमते दिख रहे हैं, वहीं एक फोटो में आदित्य ने अनन्या की कमर पर हाथ रखा है और दोनों पोज दे रहे हैं।

अनन्या- आदित्य की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में दोनों को साथ में स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में भी शिरकत करते देखा गया है। दोनों ने एक दूसरी की तस्वीर तो नहीं डाली थी, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस ने पता लगा लिया कि दोनों एक साथ हैं।

दरअसल, अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो स्पेन में आर्कटिक मंकीज के म्यूजिक कॉन्सर्ट को एंजॉय करती नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'आर्कटिक मंकीज जैसा कुछ भी नहीं, मेरा फेवरेट गाना'। वहीं, आदित्य रॉय कपूर ने भी उसी सिंगर के संगीत कंसर्ट का एक वीडियो साझा किया था।

Read more about: aditya roy kapur ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X