विद्या प्रेरणा हैं आदित्य के लिए
आशिकी 2 फिल्म से बॉलीवुड में बतौर आशिक कदम रखने जा रहे एक्टर आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वो अपनी भाभी यानी सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्नी विद्या बालन को अपनी प्रेरणा मानते हैं। आदित्य का कहना है कि विद्या बालन का फिल्म कहानी में किरदार वाकई लाजवाब था और उस किरदार को विद्या ने बखूबी निभाया था। आदित्य रॉय कपूर यूटीवी के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर और निर्देशक-एक्टर कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। लेकिन इंडस्ट्री में आदित्य रॉय कपूर ने अपनी मेहनत के बल पर ही मकाम हासिल किया है। अभी तक आदित्य ने जो भी फिल्में की हैं उनमें आदित्य की एक्टिंग की काफी सराहना हुई है।
आदित्य रॉय कपूर अपने दोनों बड़े भाइयों सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर की बहुत इज्जत करते हैं। आदित्य का कहना है कि अगर उन्हें कुणाल के साथ काम करने का मौका मिला तो बहुत मजा आएगा और वो जरुर काम करेंगे। आदित्य जल्द ही भट्ट कैंप की 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी जो कि एक म्यूसिकल सुपरहिट फिल्म थी का रीमेक कर रहे हैं। आशिकी 2 में आदित्य के साथ हैं शक्ति कपूर की बेटी श्रृद्धा कपूर। आदित्य ने इससे पहले जो भी फिल्में की हैं जैसे गुजारिश, लंदन ड्रीम्स, और एक्शन रिप्ले इन सभी में आदित्य रॉय ने मुख्य भूमिका तो निभाई थी लेकिन इन फिल्मों में उनके साथ कई बड़े स्टार भी थे। लेकिन आशिकी 2 में बतौर मुख्य और इकलौते किरदार होने का पूरा फायदा आदित्य को मिलेगा।
आशिकी 2 के म्यूसिक लॉंच पर आदित्य से जब पूछा गय कि वो क्या आशिकी 2 जैसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे जिसमें उनका मुख्य किरदार हो तो आदित्य ने बताया कि ऐसा नहीं है। ये सबकुछ अचानक से हो गया। वो मुख्य किरदार का इंतजार नहीं कर रहे थे। आदित्य रॉय कपूर आशिकी 2 फिल्म में राहुल रॉय का किरदार निभा रहे हैं। आदित्य का कहना है कि ये फिल्म भी इसकी ऑरिजनल फिल्म की तरह ही हिट होगी।


Click it and Unblock the Notifications