थाडम के हिंदी रीमेक से आउट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा? अब आदित्य रॉय कपूर करेंगे तगड़ा धमाका!

साउथ की सुपरहिट फिल्मों का रीमेक बॉलीवुड में होना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ धमाकेदार फिल्मों के रीमेक्स सामने आते रहते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है जो कि काफी समय से चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'थाडम' जिसके हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा है। इस फिल्म के हिंदी रीमेक से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल काफी समय से चर्चा चल रही थी कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं।

लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा आउट हो गए हैँ। जी हां अब इस फिल्म के लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। पीपिंगमून के मुताबित खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म से हाथ खींच लिए हैं और अब आदित्य रॉय कपूर उनकी जगह पर धमाका करेंगे।

aditya roy kapoor, siddharth malhotra, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा

खबर ये भी है कि इस फिल्म को मुराद खेतानी निर्देशित कर रहे हैं और काफी समय से वो लीड एक्टर की तलाश कर रहे थे। इसके अलावा इस फिल्म से मृणाल ठाकुर का नाम सामने आया था जो कि लगातार इस फिल्म का हिस्सा बनीं हुईं हैं और आदित्य के साथ रोमांस करतीं नजर आएंगी।

इस फिल्म को लेकर आदित्य और मृणाल काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अगर दोनों साथ आते हैं तो निश्चित ही फिल्म में काफी बड़ा धमाका होगा। इस फिल्म से पहले दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन जल्दीइसको लेकर कुछ सामने आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X