'दावत-ए-इश्क' के लिए 'फूड टूर' करेंगे आदित्य-परिणिति
19 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दावत-ए-इश्क' का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म हबीब फैजल की है जिसमें की लीड रोल प्ले कर रहे हैं। परिणिति और आदित्य। फिल्म का गानों ने लोगों को झूमने पर बेबस कर दिया है।
आजकल हर कोई अपनी फिल्म को तरह-तरह से प्रमोट करता है तो 'दावत-ए-इश्क' की टीम भला इस बात से कैसे दूर रह सकती थी। इसलिए 'दावत-ए-इश्क' की टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए 'फूड टूर' करने की बात सोची है। इस बात का खुलासा आदित्य-परिणिति ने मंगलवार को एक इवेंट में दी।
फिल्म 'दावत-ए-इश्क' की तस्वीरें..
दोनों ने बताया कि 'दावत-ए-इश्क' के प्रचार के लिए एक 'फूड टूर' पर जाएंगे। वे दोनों बॉय रूट होते हुए मुंबई से चंडीगढ़ तक का सफर करेंगे और इस दौरान रास्ते में रुक-रुक विभिन्न पकवानों का जायका लेंगे। फिल्म के निर्माताओं को इस दौरे की योजना बनाने में दो महीने से ज्यादा वक्त लगा और उन्होंने खाने-पीने की असाधारण जगहों का दौरा करने का निर्णय लिया।
मालूम हो कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) निर्मित व हबीब फैजल निर्देशित 'दावत-ए-इश्क' अब 19 सितंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होनी थी।
आईये डालते हैं फिल्म 'दावत-ए-इश्क' की तस्वीरों पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











