First Look:श्रीनगर की ठंड में आदित्य रॉय कपूर का फितूर
आदित्य रॉय कपूर बहुत दिन से सुर्खियों से बाहर हैं। लेकिन उन्होंने अपना ध्यान लगा रखा था आने वाली फिल्म की तैयारी में। आदित्य रॉय कपूर अपने काम को लेकर बहुत गंभीर है। अपनी आने फिल्म फितूर में वो एक आर्टिस्ट बने हैं।

फिल्म की शूटिंग अभिषेक कपूर ने श्रीनगर में शुरू कर दी है। फिलहाल तो तस्वीरें देखकर ऐसा ही लग रहा है कि फिल्म में आदित्य एक कश्मीरी बने हैं। आदित्य ने शूटिंग की अपने 30वें जन्मदिन पर।
इस फिल्म के लिए अभिषेक कपूर की पहली पसंद थे सुशांत सिंह राजपूत जिन्हें कैटरीना कैफ के साथ फिल्म में पेयर किया गया । सुशांत ने फिल्म क्यों छोड़ी इसकी वजह कोई नहीं जानता पर फिल्म आदित्य की झोली में जा गिरी।
फितूर मशहुर अंग्रेजी साहित्यकार चार्ल्स डिकन्स की किताब, द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स पर आधारित है और फिल्म में रेखा भी दिखेंगी। खबरी का कहना है कि आदित्य इस फिल्म में फिरदौस का किरदार निभाते दिखेंगे।
पढ़िए: कैटरीना की तस्वीरें बनाते फिर रहे हैं आदित्य


Click it and Unblock the Notifications